पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा आरोप
Suvendu Adhikari convoy attack: पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कथित हमले का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, यह हमला उस वक्त हुआ जब वह कूचबिहार में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर जा रहे थे। अधिकारी यहां बीजेपी के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले थे।
इस दौरान खागराबाड़ी इलाके में उन्हें काले झंडे दिखाए गए और 'गो बैक' के नारे लगे। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि टीएमसी के झंडों और काले झंडों के साथ एक भीड़ ने काफिले पर जूते फेंके, जिससे पुलिस की एस्कॉर्ट गाड़ी समेत कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। दूसरी ओर, टीएमसी ने इन आरोपों को पूर्व-नियोजित ड्रामा बताया है।

सीएम ममता पर भड़के शुभेंदु अधिकारी
इसी बीच, शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक और बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पिछले महीने एक बंगाली भाषी महिला और उसके बच्चे के साथ कथित मारपीट से जुड़ा फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो भ्रामक और अनुचित है।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि, देश में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और ममता बनर्जी को भी भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली पुलिस द्वारा कई बार कहे जाने के बावजूद ममता बनर्जी ने यह वीडियो नहीं हटाया। दिल्ली पुलिस ने भी उस वीडियो को "फर्जी और बेबुनियाद" करार दिया है।
ये भी पढ़ें ममता दीदी की TMC में बढ़ी दरार, कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, जानिए वजह












Click it and Unblock the Notifications