नंदीग्राम में धर्मेंद्र प्रधान की पदयात्रा के दौरान हमला, बोले- हिंसा का सहारा ले रही हैं ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर हिंसा हुई है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के समर्थन में पदयात्रा के दौरान हुई हिंसा में एक भाजपा कार्यकर्ता घायल बताया गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ये हमला किया है, जिसमें एक कार्यकर्ता का सिर फूट गया है। बीजेपी ने बंगाल में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की है।

Dharmendra Pradhan attacked in nandigram, Suvendu Adhikari padayatra attacked in Nandigram, Dharmendra Pradhan, Suvendu Adhikari, Nandigram, West Bengal, West Bengal assembly Elections 2021, bjp, tmc, पश्चिम बंगाल, kolkata, धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, सुवेंदु अधिकारी पर हमला

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: PM Modi के वार पर Mamata Banerjee का पलटवार, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नंदीग्राम में कहा, ममता दीदी हिंसा का सहारा लेकर हमें डराने की बजाय लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए। आज सुवेंदु अधिकारी की पदयात्रा के दौरान हमारे युवा मोर्चा नेता पर हमला किया गया। मेरे सामने उनके ऊपर हमला किया गया है। यहां कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है, चुनाव आयोग से मेरी गुजारिश है कि यहां अर्धसैनिक बल तैनात किए जाए और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएं।

    नंदीग्राम सीट पर है देशभर की नजर

    पश्चिम बंगाल चुनाव में नंदीग्राम विधानसीट काफी खास बन गई है। इसकी वजह ये है कि टीएमसी की मुखिया और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनके सामने भाजपा के टिकट पर उनके ही पूर्व मंत्री सुवेंदु अधिकारी चुनाव मैदान में हैं। जो 2016 में यहां से टीएमसी के टिकट पर विधायक बने थे। ऐसे में भाजपा के बड़े नेता लगातार नंदीग्राम पहुंच रहे हैं। वहीं यहां भाजपा और टीएमसी के बीच तनातनी भी देखी जा रही है। इससे पहले ममता बनर्जी भी यहां प्रचार के दौरान घायल हो चुकी हैं। टीएमसी ने ममता पर हमले का आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही लगाया है।

    आठ चरण में 27 मार्च को पहले फेज की वोटिंग

    पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हो रहा है। दो मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 27 मार्च को, दूसरे चरण में 1 अप्रैल, तीसरे चरण में 6 अप्रैल, चौथे में 10 अप्रैल, पांचवे में 17 अप्रैल, छठें में 22 अप्रैल, सातवें में 26 अप्रैल और आठवें यानी आखिरी चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा। पहले और दूसरे चरण में 30-30 सीटों पर वोट पड़ेंगे। तीसरे चरण में 31 सीट, चौथे चरण में 44 सीट, पांचवें चरण में 45 सीट, छठे चरण में 43 सीट, सातवें चरण में 36 सीट और आखिरी चरण में 35 सीटों पर मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 2016 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 294 सीटों में टीएमसी को 211 सीटों के साथ भारी बहुमत मिला था। तब वामपंथी दलों को 33, कांग्रेस को 44 और बीजेपी को 3 सीटें मिली थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+