नंदीग्राम फतह करने के बाद बोले सुवेंदु अधिकारी, जनता के कल्याण के लिए करता रहूंगा काम
कोलकाता, मई 2। पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम सीट पर जीत दर्ज करने वाले बीजेपी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने जनता का आभार प्रकट किया है। ममता बनर्जी के खिलाफ मिली जीत को लेकर सुवेंदु ने कहा है कि मैं नंदीग्राम के लोगों का दिल से आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने अपना प्यार, विश्वास और आशीर्वाद अपने समर्थन के रूप में मुझे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं अगले पांच साल जनता के प्रतिनिधि के रूप में उनके कल्याण के लिए कार्य करता रहूंगा।

करीब 2000 वोट से जीते शुभेंदु अधिकारी
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी से बीजेपी में आए सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से करीब 2000 वोट से जीत गए हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला ममता बनर्जी से था। वहीं ममता बनर्जी ने अपनी हार तो स्वीकार कर ली है, लेकिन उन्होंने इस सीट पर मतगणना में गड़बड़ी की बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वो यहां पर दोबारा से मतगणना चाहती हैं।
ममता और सुवेंदु के बीच चला कांटे का मुकाबला
आपको बता दें कि नंदीग्राम में ममता और सुवेंदु के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। दोपहर के वक्त ममता बनर्जी करीब 8 हजार वोट से आगे चल रही थीं, लेकिन फिर सुवेंदु ने ऐसी बढ़त बनाई कि उन्होंने बंगाल की होने वाली मुख्यमंत्री को ही मात दे दी। नंदीग्राम को छोड़ दें तो बंगाल के अंदर तृणमूल कांग्रेस अभी बीजेपी से बहुत आगे चल ही है। टीएमसी और बीजेपी के बीच सीटों का मार्जन डबल का है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications