Mamata Banerjee News: एक्सीडेंट के बाद मीडिया के सामने आईं ममता बनर्जी, बताया कैसे हुआ हादसा?

Mamata Banerjee Car Accident: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार दोपहर को कोलकाता लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गईं थी, इस हादसे में सीएम ममता बनर्जी के माथे पर हल्की चोट आई हैं। वहीं अब सीएम ममता बनर्जी हादसे के बाद मीडिया के सामने आई, जहां उन्होंने खुद बताया कि दुर्घटना कैसे हुई?

दरअसल, सीएम ममता बनर्जी बर्धमान में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक के बाद कोलकाता लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उनके साथ हादसा हुआ, जिसमें उनके माथे पर हल्की चोट आईं।

Mamata Banerjee

ममता 'दीदी' के माथे पर बैंडेज

हादसे के बाद मीडिया के सामने आईं सीएम ममता बनर्जी के माथे पर बैंडेज लगा हुआ दिखाई दे रहा है। इसी के साथ उन्होंने मीडिया के जरिए अपना हेल्थ अपडेट भी दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि एक गाड़ी अचानक मेरी कार के सामने आ गई। वह तेज रफ्तार गाड़ी थी। हैंड ब्रेक लगाने के कारण मैं बच गई और मुझे सिर्फ सिर पर चोट लगी है।

Recommended Video

      मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गईं थी

      'मैं अस्पताल नहीं, घर जा रही हूं'

      टीएमसी चीफ ममता ने आगे कहा कि मुझे बुखार आ रहा है। मुझे ठंड भी लग रही है। मैं अस्पताल नहीं जाऊंगी। मुझे ठंड लग रही है, मैं घर जा रही हूं। वहीं हादसे को लेकर उन्होंने बताया कि पुलिस अपना काम करेगी।

      इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। बता दें कि खराब मौसम के कारण सीएम हेलीकॉप्टर से सफर नहीं कर रही थीं, वो बाईरोड कार से बर्धमान से कोलकाता लौट रहीं थीं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+