Manipur Violence: 'कितने लोग मरे और वहां क्या स्थिति है', शाह के दौरे को लेकर ममता 'दीदी' ने पूछे सवाल

Mamata Banerjee on Manipur Violence: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मणिपुर दौरे पर पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी का बयान आया है।

Mamata Banerjee

Manipur Violence News: मणिपुर में 3 मई से भड़की जातीय हिंसा अभी जारी है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की स्थिति अभी तक कंट्रोल में नहीं आ पाई है। हिंसा, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं लगातार हो रही है। अब तक 75 से ज्यादा लोगों की इस हिंसा में जान जा चुकी है। ऐसे में सोमवार से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिंसाग्रस्त राज्य के दौरे पर हैं, जिस पर अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया आई है।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में मीडिया को संबोधित करते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, "मैंने कल (सोमवार) एक पत्र लिखा था, जिसमें मैंने मणिपुर जाने और वहां के शांतिप्रिय लोगों से बात करने की अनुमति मांगी थी। चूंकि मैंने एक पत्र लिखा था इसलिए वो (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) वहां गए हैं।"

मणिपुर में क्या स्थिति? ममता ने पूछा

ममता बनर्जी ने आगे कहा, "मणिपुर का दौरा करने के बावजूद वह (अमित शाह) राज्य के लोगों के साथ बातचीत नहीं कर रहे हैं। मैं इतने दिनों से कह रहा हूं कि उन्हें मणिपुर का दौरा करना चाहिए। इतने लोग मारे गए, देश को बताया जाना चाहिए कि राज्य में कितने लोग मारे गए और मणिपुर में क्या स्थिति है।"

इससे पहले ममता बनर्जी ने हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर के लोगों के साथ खड़े होने की इच्छा व्यक्त करते हुए केंद्र को पत्र लिखकर पूर्वोत्तर राज्य का दौरा करने की अनुमति मांगी थी, जिसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को दी।

बीजेपी पर लगाया था हिंसा का आरोप

अधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने मणिपुर जाने की अनुमति के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने वहां हिंसा के शिकार लोगों से मिलने की इच्छा जताई थी। वहीं सीएम ममता ने पिछले हफ्ते बीजेपी पर आरोप लगाया था कि वह पश्चिम बंगाल में मणिपुर जैसा संघर्ष पैदा करने की कोशिश कर रही है।

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जातीय हिंसा के बीच समाधान निकालकर शांति बहाल करने की कोशिश करने के लिए सोमवार की रात मणिपुर पहुंचे हैं। शाह तीन दिनों के दौरे पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+