West Bengal: मुकुल राय को PAC का अध्यक्ष बनाए जाने पर BJP नेताओं संग राज्यपाल से मिले सुवेंदु अधिकारी
West Bengal: मुकुल राय को PAC का अध्यक्ष बनाए जाने पर BJP नेताओं संग राज्यपाल से मिले सुवेंदु अधिकारी
कोलकाता। Suvendu Adhikari Meet Governor Jagdeep Dhankhar. पश्चिम बंगाल में राजनीति में एक बार फिर से हलचल उठी है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। सुवेंदु अधिकारी क नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक दल ने आज राज्यपाल से मिलकर बंगाल विधानसभा की लोक लेखा समिति के चेयरमैन की नियुक्ति में बरती गई अनियमितता के खिलाफ शिकायत की है।

दरअसल भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर आए और हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए मुकुल राय को पीएसी अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भाजपा नेताओं में नाराजगी है। इसी के चलते आज भाजपा विधायकों ता एक प्रतिनिधिदल राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने राजभवन पहुंचा, जहां उन्होंने पीएसी अध्यक्ष की नियुक्ति में हुई अनियमितताओं की जानकारी दी।
वहीं सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मुकुल राय को पीएसी का अध्यक्ष बनाया जाना लोकतंत्र का गला घोंटने जैसा है। भाजपा इसके खिलाफ राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष को भी ज्ञापन सौंपेगी और उन्हें इससे अवगत करवाएगी। आपको बता दें कि हाल ही में टीएमसी में शामिल हुए मुकुल राय को पीएसी का अध्यक्ष बना दिया गया। जिसके बाद से भाजपा नेताओं में नाराजगी है। उन्होंने इसे अनैतिक करार दिया और इसके विरोध में भाजपा नेताओं ने 8 कमेटियों से भी इस्तीफा दे दिया।
We have come to Governor to protest against the the way TMC is doing politics in West Bengal Assembly over PAC chairmanship and isolating 2.28 crore people who voted for BJP. This was the first time that a state traditions have been broken: WB LoP Suvendu Adhikari pic.twitter.com/R0ZZGqeNi3
— ANI (@ANI) July 13, 2021












Click it and Unblock the Notifications