बंगाल में BJP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, पार्टी ने कहा-TMC रक्तपात की राजनीति करती है
बंगाल में BJP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, पार्टी ने कहा-TMC रक्तपात की राजनीति करती है
कोलकाता, 07 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार (07 नवंबर) को आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों ने पार्टी के एक सदस्य की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हालांकि बीजेपी के इस आरोप को सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी ने खारिज कर दिया है। बंगाल पुलिस के मुताबिक भगवानपुर इलाके के एक कॉलेज के पास केलेघई नदी के किनारे एक शख्स का शव मिला है। शव पर चाकू के कई निशान थे। शख्स की पहचान संभू मैती के तौर पर हुई है। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है।

भगवानपुर के भाजपा विधायक रवींद्रनाथ मैती ने दावा किया है कि टीएमसी द्वारा कथित रूप से भाड़े पर लिए गए गुंडों ने आधी रात को मुहम्मदपुर गांव में बीजेपी कार्यकर्ता के घर से उन्हे बाहर जाने को कहा और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी।
भाजपा विधायक रवींद्रनाथ मैती ने कहा, ''चुनाव के आठ-नौ महीने बाद भी तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की जा रही है, जो विरोधियों को खाली जगह देने में विश्वास नहीं करती क्योंकि वह हत्या और रक्तपात की राजनीति में विश्वास करती है।"
भाजपा विधायक रवींद्रनाथ मैती ने कहा कि अगर पुलिस दोषियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो भाजपा आंदोलन शुरू करेगी। स्थानीय टीएमसी नेताओं ने दावा किया कि मृतक भाजपा के भीतर ही अंदरूनी कलह का शिकार थे। टीएमसी ने आरोप लगाया कि भाजपा इलाके में मौजूदा शांति भंग करने की कोशिश कर रही है।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद हुई हिंसा में कम से कम 30 पार्टी कार्यकर्ता मारे गए है। टीएमसी की तीखी आलोचना करते हुए बीजेपी ने कहा कि विपक्षी दल पारिवारिक झगड़ों और स्थानीय विवादों की घटनाओं को गलत तरीके से पेश करके राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती है।












Click it and Unblock the Notifications