Weather Forecast: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast ( PTI): देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में 13 जुलाई तक उत्तर बंगाल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासन को स्थिति पर बारीकी से नज़र रखने और पहाड़ियों पर भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव से प्रभावित लोगों की सहायता करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Weather Forecast

आपको बता दें कि बंगाल के कई इलाकों में बीते कई दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। उत्तर बंगाल में 24 घंटों के भीतर 90 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इसके पीछे कारण सक्रिय मानसून और पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश से पूर्वोत्तर असम तक फैली एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा को बताया है।

Recommended Video

    Weather Forecast: पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    भारी वर्षा का पूर्वानुमान

    पूर्वानुमान के अनुसार 13 जुलाई तक उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के बाद बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने प्रशासन को चौबीसों घंटे हालाक पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

    बिना जरूरत घर से बाहर ना निकलें लोग, प्रशासन ने की अपील

    जलपाईगुड़ी जिले के जलपाईगुड़ी शहर, क्रांति, माल, माथाभांगा और कूचबिहार जिले के तूफानगंज जैसे कई इलाकों में जलभराव की खबरें आई हैं। प्रशासन इन स्थितियों से प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। मौसम विभाग द्वारा लगातार भारी बारिश की आशंका जताए जाने के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें और घर से बाहर निकलते वक्त सवाधानी भी बरतें।

    बारिश ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर दिया

    आपको बता दें कि लगातार हो रही बारिश ने लोगों के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। प्रशासन भूस्खलन और जलभराव से प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने और अवरुद्ध सड़कों को साफ करने में जुटा हुआ है।

    ( यह खबर PTI की है)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+