पश्चिम बंगाल के मालदा में महिला को अर्धनग्न करके पीटा, कराई परेड, पुलिस ने 5 को पकड़ा

पश्चिम बंगाल के मालदा में दो महिलाओं को अर्ध नग्न करके, उनकी पिटाई करने के बाद उन्हे परेड कराने के मामले में पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। दरअसल दोनों महिलाओं पर चोरी का आरोप था, जिसके बाद स्थानीय दुकानदार ने यह शर्मनाक हरकत की है। इस घटना का वीडियो सामने आया था, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

यह घटना चार दिन पहले मालदा के पकुहात इलाके में हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसको लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार दोनों महिलाओं को चोरी के आरोप में पकड़ा गया था और इनकी बहुत पिटाई की गई थी।

malda incident

घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि कई महिलाएं दोनो आरोपी महिलाों को पीट रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। जब इस घटना का वीडियो सामने आया तो पुलिस हरकत में आई।

जांच के दौरान पुलिस को यह पता चला कि दोनों महिलाओं को रंगे हाथ चोरी करते हुए पकड़ा गया था। जिसके बाद स्थानीय महिलाओं और दुकानदार ने उनकी पिटाई कर दी। जिन महिलाओं ने इन दोनों को पकड़ा था वो वहां से भाग गईं और जिन लोगों ने दोनों महिलाओं की पिटाई की थी उन्होंने डर के मारे शिकायत नहीं दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा 3-4 दिन पहले मालदा के पकुहात इलाके में हुआ था। दो महिलाओं को चोरी के शक में स्थानीय दुकानदार ने पकड़ा था। दोनों महिलाओं के साथ स्थानीय महिलाओं ने मारपीट की थी। बाद में दोनों महिलाएं वहां से भाग गई। इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+