बंगाल के दक्षिण 24 परगना में झड़प के बीच TMC कार्यकर्ता पर हुआ हमला, घायल
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में सोमवार को झड़प हुई जिसमें टीएमसी की एक कार्यकर्ता घायल हो गई है।
TMC Worker Attacked: पश्चिम बंगाल में अगस्त महीने में पंचायत चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद प्रदेश भर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं।
वहीं बीते सोमवार को पश्चिम बंगाल के भांगर में हुई झड़पों के बीच दक्षिण 24 परगना में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर हमला किया गया। जिसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) की एक महिला कार्यकर्ता घायल हो गई है। ये घटना सोमवार रात की है। । वो इस हमले में घायल हो गई है। दावा किया जा रहा है कि अन्य कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को भांगर में हुई झड़प के बीच दक्षिण 24 परगना में ISF पार्टी के कार्यकर्ताओं ने TMC की एक महिला कार्यकर्ता पर कथित तौर पर हमला किया। इसके अलावा दावा किया जा रहा है कि एक अन्य टीएमसी कार्यकर्ता के घर पर भी हमला किया गया।
जिस टीएमसी कार्यकर्ता के घर पर हमला हुअ है उसका नाम कुतुबुद्दीन अली मुल्ला है जो चलतबेरिया का रहने वाला है। दावा किया जा रहा है कि कुतुबुद्दीन अली मुल्ला कथित तौर पर 11 अगस्त को पश्चिम बंगाल में होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिउ नामांकन फ़ाइल जमा करने गया था। तब उनके घर पर कुछ लोगों ने हमला किया और घर लौटते ही उसपर पथराव किया गया। इसके बाद काशीपुर से पुलिस बल मौके पर पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया।
विपक्षी नेताओं के बीच हुई मारपीट
बता दें बीते सोमवार को यानी एक दिन पहले पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों से झड़पों की घटननाएं सामने आई। बदमाशों ने विपक्षी उम्मीदवारों पर कथित रूप से हमला किया। उन पर हमला तब किया गया जब वो पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने जा रहे थे। पश्चिम बंगाल के दासपुर (पश्चिम मेदिनीपुर), काकद्वीप (दक्षिण 24 परगना), रानीनगर (मुर्शिदाबाद), शक्तिनगर और बरशुल और मिनाखान (उत्तरी 24 परगना) में झड़पों की सूचना मिली है।
विपक्षी पार्टियों ने टीएमसी पर लगाया है ये आरोप
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी ने विपक्षी दलों पर चुनाव में देरी करने और हार के डर से राज्य की छवि को खराब करने के लिए सांठगांठ करने का आरोप लगाया है। वहीं विपक्षी भाजपा और कांग्रेस, सीपीएम ने टीएमसी पर आरोप लगाया कि है कि ममता बनर्जी की पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न जिलों में नामांकन पत्र जमा करने से रोक रहे है।
इसके साथ ही केंद्रीय कांग्रेस और भाजपा ने राज्य में निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव करवाए जाने के लिए राज्यपाल से सेंट्रल फोर्स को तैनात करने की डिमांड की है।












Click it and Unblock the Notifications