संदेशखाली मामले में गिरफ्तारी के बाद शेख शाहजहां TMC से निष्कासित

संदेशखाली मामले में जिस तरह से टीएमसी नेता शेख शाहजहां की गिरफ्तारी हुई है उसके बाद टीएमसी ने उन्हे पार्टी से निष्कासित कर दिया है। टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने फैसला लिया है कि शेख शाहजहां को पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।

बता दें कि शाहजहां शेख को बशीरहाट कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट में पेशी के दौरान शाहजहां काफी अकड़ में नजर आ रहे थे, जिसकी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में भी वह निडर नजर आ रहे थे। यही नहीं कोर्ट के चैंबर में दाखिल होने से पहले उसने विक्ट्री साइन बनाया, इन तमाम वजहों की वजह से शाहजहां को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे।

sheikh shahjahan

बता दें कि संदेशखाली मामला सामने आने के बाद शाहजहां फरार था, 55 दिनों तक फरार रहने के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। शाहजहां पर 42 मामले दर्ज हैं। पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ ईडी और सीबीआई की टीम भी उसकी तलाश कर रही थी।

शाहजहां पर राशन घोटाले का भी आरोप है। उसके ऊपर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप भी लगे हैं। लेकिन जिस तरह की अकड़ में शाहजहां नजर आ रहा था उससे नजर आ रहा था कि उसे किसी भी तरह का कोई डर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+