"अमित शाह ने दंगे कराने की साजिश रची", मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का बड़ा आरोप
West Bengal News: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जमकर हिंसा हुई। जिसके बाद से भाजपा समेत अन्य दल पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर हमलावर हैं और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं।
हालांकि ये मामला अब हाईकोर्ट पहुंच चुका है और मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के मामले में कोर्ट सुनवाई कर रही है। इस सबके बीच पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है।

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा "भाजपा 2019 से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग कर रही है। ये कोई नई मांग नहीं है हम इस मांग को कोई महत्व नहीं देते। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल हिंसा का मामला फिलहाल हाईकोर्ट में चल रहा है। हाईकोर्ट पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट है।"
सांसद कल्याण बजर्नी ने कहा "मैं ये मानना हूं कि स्थिति निश्चित रूप से खराब थी, लेकिन राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के कारण इसमें सुधार हुआ है और राज्य सरकार ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की भी मदद ली। सभी बलों ने मिलकर काम किया और शांति बहाल हुई है।"
इसके साथ उन्होंने दावा किया कि अब मुर्शिदाबाद जिले में अब सबकुछ सामान्य है। वहां पर बैंक, पोस्टआफिस, कार्यालय अब सभी कुछ खुला है। स्थिति पहले जैसी सामान्य हो चुकी है।
कल्याण बजर्नी ने आरोप लगाया कि इस मुद्दें को लेकर भाजपा राजनीति करने की कोशिश कर रही है। अमित शाह भी उचित कदम उठाने के बजाय राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दंगे कराने की साजिश रची।
इसके साथ ही टीएमसी सांसद ने कहा भाजपा और अमित शाह 2026 में कुछ भी करके पश्चिम बंगाल में सत्ता हासिल करना चाहते हैं इसलिए ये सारे आरोप लगाए जा रहे हैं और ऐसी साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहां मुर्शिदाबाद में दंगा भी उसी साजिश का हिस्सा है।'
वहीं शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मालदा जिले के एक आश्रय गृह में मुर्शिदाबाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।
#WATCH | Delhi: TMC MP Kalyan Banerjee says, "They (BJP) have been demanding President's rule (in West Bengal) since 2019. This is their routine demand. We do not give any importance to this demand. The matter (Bengal violence) is going on in the High Court. The High Court is… pic.twitter.com/BXFXxrf7XQ
— ANI (@ANI) April 18, 2025
#WATCH | West Bengal | National Commission for Women (NCW) Chairperson Vijaya Rahatkar, meets the families affected by the Murshidabad violence at a shelter home in the Malda district. pic.twitter.com/QcwadG3JEM
— ANI (@ANI) April 18, 2025












Click it and Unblock the Notifications