West Bengal: ममता सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम के दामाद यासिर हैदर कांग्रेस में शामिल, थामा पार्टी का झंडा
TMC Firhad Hakim Joins Congress: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में शहरी राज्य विकास मंत्री फिरदास हकीम के दामाद यासर हैदर कोलकाता में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
पीसीसी चीफ अधीर रंजन चौधरी ने पार्टी का झंडा देकर यासर हैदर को कांग्रेस ज्वाइन करवाई। इस दौरान यासर हैदर सहित कई नेताओं ने अधीर रंजन और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के पूर्व युवा नेता और कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम के दामाद यासिर हैदर शनिवार को कोलकाता में पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद यासिर हैदर ने कहा, "मैं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बहुत प्रेरित हूं...मुझे हमेशा गांधी परिवार से लगाव रहा है...मैं पार्टी को अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। यह एक नई शुरुआत है और मैं इसके लिए उत्सुक हूं।"
Recommended Video
अधीर रंजन का पीएम पर निशाना
वहीं मीडिया से बात करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का रुख हर कोई जानता है। प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई भी चुनाव लड़ सकता है, चाहे वह प्रियंका गांधी हों या कोई और गांधी।
अगर प्रधानमंत्री इतने ही बेफिक्र रहते हैं तो फिर उनकी (पीएम मोदी) पार्टी इतनी चिंतित क्यों है कि उनके सामने कौन सा उम्मीदवार खड़ा होगा?...''
जादवपुर छात्र मौत मामले पर चौधरी
जादवपुर छात्र मौत मामले पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बंगाल के शिक्षण प्रतिष्ठान के हालात खराब होते जा रहे हैं जिसका उदाहरण जादवपुर विश्वविद्यालय में घटी यह घटना है। कानून-व्यवस्था नहीं है। जादवपुर विवि 5-स्टार विवि में से एक माना जाता रहा है लेकिन आज इसे रैगिंग के लिए जाना जा रहा है जो शर्म की बात है। बंगाल की सरकार को तुरंत कानून पारित करके रैगिंग को प्रतिबंधित करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications