TMC ने बंगाल में UP के जवानों की तैनाती पर जताई आपत्ति, चुनाव आयोग से की रोक लगाने की मांग
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टीएमसी और बीजेपी के बीच सियासी घमासान इस कदर देखने को मिल रहा है कि टीएमसी ने अब बंगाल के अंदर किसी भी बीजेपी शासित राज्य के सुरक्षाबलों की तैनाती को रोकने की मांग की है। तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है और ये मांग की है कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश या फिर और कोई राज्य के सुरक्षाबलों को बंगाल में तैनात ना किया जाए।
Recommended Video

गैर-भाजपा शासित राज्यों से हो जवानों की तैनाती- TMC
टीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखे खत में कहा है कि हमें ये जानकारी मिली है कि चुनाव आयोग बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश से राज्य सशस्त्र पुलिस की 30 कंपनियों को तैनात करने वाला है, हम इस तैनाती को रोकने की मांग करते हैं, हमें गैर-भाजपा शासित राज्यों से जवानों की तैनाती पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हम यूपी से सुरक्षाबलों की तैनाती पर आपत्ति जताते हैं।
तृणमूल कांग्रेस को किस बात का है डर
टीएमसी ने आगे कहा है कि यूपी में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां के मुख्यमंत्री हैं और वो बंगाल में बीजेपी के स्टार प्रचारक भी हैं। टीएमसी ने ये आशंका भी जताई है कि चुनाव के दौरान मशीनरी से छेड़छाड़ की जा सकती है। ऐसे में हम चुनाव आयोग से आह्वान करते हैं कि वह यूपी से SAP की आवाजाही और तैनाती को रोक दे ।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल तक आठ चरण के लिए वोटिंग शुरू होगी और 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications