बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग से मिला TMC प्रतिनिधिमंडल, रखी ये मांग
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के बाद अब बाकी के 7 चरणों के लिए वोटिंग होना बाकी है। बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच घमासान मचा हुआ है। दूसरे चरण के मतदान से पहले दोनों ही राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हो रही है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बंगाल के मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करने पहुंचा, जहां उन्होंने बीजेपी की शिकायत की।

चुनाव आयुक्त से शिकायत करते हुए टीएमसी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम में बाहर से दूसरे लोग ला रहे हैं, वो चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश में है। इस पर रोक लगाना बेहद जरूरी है। वहीं टीएमसी ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूर्व मिदनापुर में असामाजिक तत्वों को तुरंत हिरासत में लेने की मांग की है। वहीं दूसरे चरण के चुनावों के दौरान यूपी, एमपी, बिहार और किसी भी अन्य भाजपा शासित राज्यों से सशस्त्र बलों की तैनाती पर रोक लगाने की मांग की है।
मालूम हो कि नंदीग्राम में बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार 1 अप्रैल को वोटिंग होनी है। यह सीट बंगाल की सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। यहां सीएम ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर है।
सुवेंदु अधिकारी पर साधा निशाना
इधर, नंदीग्राम में ममता बनर्जी ने सुवेंदु अधिकारी पर जमकर हमला बोला। ममता ने कहा कि जो लोग संस्कृति से प्यार नहीं कर सकते, वे यहां राजनीति नहीं कर सकते। ममता ने कहा कि नंदीग्राम गुंडागर्दी देख रहा है। हमने बीरुलिया में बैठक की तो टीएमसी कार्यालय को नष्ट कर दिया। मैं भी शेर की तरह जवाब दूंगी, मैं रॉयल बंगाल टाइगर हूं।












Click it and Unblock the Notifications