बंगाल चुनाव: सुवेंदु अधिकारी ने ममता पर लगाया वोटों की हेराफेरी का बड़ा आरोप, आम चुनाव में ऐसे की थी गड़बड़ी

कोलकाता: बंगाल में गुरुवार को दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। यहां 80.43% मतदान हुआ है, जिसका आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। साथ ही बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम में भी चुनावी घमासान थम गया है। नंदीग्राम वो विधानसभा सीट है, जहां टीएमसी से बीजेपी में आए सुवेंदु अधिकारी और सीएम ममता बनर्जी के बीच कांटे की टक्कर है। इस सीट को लेकर लड़ाई इस कदर बढ़ी हुई है कि दोनों पार्टियों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अब 2 मई को आने वाले परिणाम बताएंगे कि यहां किसका पलड़ा भारी रहा, लेकिन इससे पहले बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है।

Suvendu Adhikari

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर वोटों के हेरफेरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले आम चुनावों के दौरान आरामबाग में डीएम और एसडीओ पर दबाव डाला था, जिसके बाद वहां से भाजपा उम्मीदवार 2500 वोटों से हार गए, क्योंकि 16 ईवीएम के वोटों की गिनती नहीं की गई थी। बीजेपी ने झाड़ग्राम और पुरुलिया जिला परिषद जीते थे, लेकिन कमल के निशान के वोट रातों रात टीएमसी चुनाव चिन्ह से बदल दिए गए थे।

2 घंटे तक रोके रखी वोटिंग

इधर, गुरुवार को नंदीग्राम में ममता बनर्जी के धरने के बाद हुए हाईवोल्टेज ड्रामे पर सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने 2 घंटे तक वोटिंग रोके रखी थी, साथ ही ममता बनर्जी ने 10 फीसदी वोटर्स को वोट डाले बिना वहां से भगा दिया। इस तरह का वोटों का जंगलराज में पहली बार हुआ है।

निर्वाचन आयोग तक पहुंची शिकायत

वहीं नंदीग्राम में मतदान के दौरान हुई घटना पर निर्वाचन आयोग ने बताया कि पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री की लिखित शिकायत प्राप्त हुई। इसे विशेष जनरल ऑब्जर्वर अजय नायक और स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर विवेक दुबे को भेजा गया है। उन्हें कल शाम 6 बजे तक रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+