नंदीग्राम: ममता की रैली के पास वाले इलाके में पहुंचे सुवेंदु, TMC कार्यकर्ताओं ने रोका काफिला
नंदीग्राम: पश्चिम बंगाल चुनाव में इस बार नंदीग्राम सीट चर्चा का केंद्र बनी हुई है, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मैदान में हैं, तो वहीं किसी जमाने में उनके करीबी रहे सुवेंदु अधिकारी बीजेपी के टिकट से उन्हें टक्कर दे रहे हैं। इस बीच सोमवार को नंदीग्राम में जमकर हंगामा हुआ, जहां कुछ लोगों ने सुवेंदु अधिकारी के काफिले को रोक लिया। बीजेपी के मुताबिक ये हरकत टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने की है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दरअसल सोमवार को ममता बनर्जी खुद नंदीग्राम पहुंचीं और रैली कर जनता से समर्थन मांगा। जहां ममता बनर्जी रैली कर रही थीं, उसी के पास वाले इलाके में सुवेंदु भी पहुंचे और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान असदतला इलाके में उनके काफिले को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने रोक दिया। जिसके बाद वहां पर जमकर हंगामा हुआ। घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा, उसमें कुछ लोग टीएमसी का झंडा लिए हंगामा करते दिख रहे। साथ ही वो बंगाली भाषा में नारेबाजी भी कर रहे हैं। चुनाव से पहले ही केंद्र ने सुवेंदु को Z+ सिक्योरिटी दे दी थी। जिस वजह से वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत वाहनों से उतरकर हालात को काबू में किया।
#WATCH: A convoy of BJP leader and party's candidate from Nandigram, Suvendu Adhikari, was blocked allegedly by TMC workers in Asadtala area of the constituency today. #WestBengalElections pic.twitter.com/rwrZly10p9
— ANI (@ANI) March 29, 2021
ममता पर जमकर साधा निशाना
वहीं खोडंबरी 2 में सुवेंदु ने ममता और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेगम (ममता) सूफियान के अलावा किसी को नहीं जानती हैं। उनको ईद की मुबारकबाद देने की इतनी आदत है कि वो होली मुबारक कहने लगी हैं। अधिकारी के मुताबिक बेगम अचानक बदल गई हैं और अब वो मंदिरों का दौरा कर रहीं, क्योंकि उन्हें हार का डर सता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications