पश्चिम बंगाल में भाजपा मुख्यालय के बाहर संदिग्ध बम जैसी चीज मिलने से हड़कंप, सर्च ऑपरेशन जारी
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर संदिग्ध वस्तु पाई गई है। रिपोर्ट की मानें तो यह संदिग्ध वस्थु बम जैसी प्रतीत हो रही है। इसके बाद मौके पर बॉम्ब स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। इसके साथ ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन चला रही है।
भाजपा नेता तमोघ्न घोष ने कहा कि यह बम हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है। मुझे पता नहीं है, लेकिन यह दिखने में बम जैसा ही है। यहां शाम के समय कलकत्ता के भीतर अगर बम का जैसा कुछ मिलता है तो पुलिस को सक्रिय होना चाहिए और चेक करना चाहिए कि यह बम है या नहीं। लेकिन पुलिस कहा हैं।

हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की है कि संदिग्ध वस्तु बम नहीं है।कोलकाता पुलिस ने जांच के बाद बयान जारी करके कहा कि महेश्वरी हाउस के बाहर जो संदिग्ध वस्तु बरामद हुई है वह बम नहीं है।
यह बम जैसी दिखने वाली गोल चीज है। इसे सुतली से बांधा गया था। जिसकी वजह से यह बम जैसा लग रही थी। पुलिस इलाके में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने दावा किया कि भाजपा कार्यालय के बाहर मिली चीज देसी बम है। मालवीय ने पश्चिम बंगाल की गृहमंत्री ममता बनर्जी को इस चूक के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।
गौर करने वाली बात है कि लोकसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए भाजपा फैक्ट फाइंडिंग कमेटी रविवार को कोलकाता पहुंची थी।
भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूरे देश में चुनाव होते हैं लेकिन हिंसा आखिर सिर्फ बंगाल में ही क्यों होती है। ग्राम पंचायत के चुनाव के दौरान भी हिंसा हुई और विधानसभा चुनाव के दौरान भी यहां हिंसा हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications