पश्चिम बंगाल में भाजपा के झंडे पर लटकाया कंडोम, BJP ने दर्ज कराई शिकायत

पश्चिम बंगाल में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां भारतीय जनता पार्टी के झंडे पर किसी व्यक्ति ने कंडोम लटका दिया, जिसके बाद इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह घटना पश्चिम बंगाल के शिकारपुर गांव की है।

भारतीय जनता पार्टी इस मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए इसके लिए सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है। दरअसल पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। कई जगह पर इस बार हिसा देखने को मिल रही है।

bjp

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के चलते हिंसा में कई लोगों की जान तक जा चुकी है। प्रदेश में भाजपा औऱ टीएमसी के बीच लगातार बयानबाजी का दौर चलता रहता है। लेकिन इस बार झंडे पर कंडोम लगाने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नकुल दास ने इस मामले में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि टीएमसी वाले ही इस तरह की घटिया हरकत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवा झंडे का अपमान करने के लिए ये किया गया है।

वहीं इस घटना पर टीएमसी की ओर से कहा गया है कि टीएमसी की कोई भी कार्यकर्ता इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है। टीएमसी ने इस घटना की निंदा करते हुए मामले की जांच की बात कही है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हम इस बात की जा्ंच कर रहे हैं कि आखिर किस व्यक्ति ने यह हरकत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+