Same Sex Marriage: समलैंगिक विवाह के समर्थन में उतरे टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, कह डाली ये बात
Same Sex Marriage: समलैंगिंक विवाह का समर्थन करते हुए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि हर किसी को प्रेम करने का अधिकार है। केंद्र जानबूझकर इस मामले को टाल रही है.

Same Sex Marriage: सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने को लेकर पिछले कुछ दिनों से बहस चल रही है। सुप्रीम कोर्ट में इसको लेकर कई याचिकाएं दायर की गई हैं। इस बीच टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने समलैंगिक विवाह का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपना पार्टनर चुनने का अधिकार है।
अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा सरकार जानबूझकर इस मसले में देरी कर रही है और इसे मान्यता देने को टाल रही है। यह मामला कोर्ट में है लिहाजा मैं इसपर टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन मुझे लगता है कि प्रेम का कोई धर्म या जाति नहीं होता है।
अगर मैं एक आदमी हूं और मुझे आदमी पसंद है, अगर मैं महिला हूं, मुझे महिला पसंद है। हर किसी को प्रेम करने का अधिकार है। हर किसी को अपना साथी चुनने का अधिकार है, फिर वह महिला हो या पुरुष
दरअसल केंद्र सरकार ने कई राज्यों को पत्र लिखकर उनसे समलैंगिक विवाह को लेकर अपनी राय देने को कहा है। लेकिन केंद्र सरकार के इस फैसले पर हमला बोलते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्र जानबूझकर इस मामले को टाल रहा है। जानबूझकर इसमे देरी के लिए इस तरकीब को अपनाया जा रहा है।
ये लोग पिछले सात साल में भी यह कर सकते ते, अगर वह सच में लोगों की राय लेना चाहते हैं। लेकिन केंद्र जानबूझकर बिना किसी वजह इस पूरे मामले को टाल रहा है।
बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यह मामला कोर्ट में है, लिहाजा इसपर मैं कुछ नहीं कहूंगी।
मैं हमेशा उन लोगो को प्यार करती हूं जो दूसरों को प्यार करते हैं। लेकिन यह मामला संवेदनशील है, मुझे लोगों की राय को जानना होगा। मुझे कोर्ट का फैसला देखने दीजिए, इसके बाद ही मैं कुछ कहूंगी।












Click it and Unblock the Notifications