ओडिशा के जाजपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से मिनी ट्रक की टक्कर, पश्चिम बंगाल के 7 लोगों की मौत
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी मृतकों की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Road Accident: ओडिशा के जाजपुर जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि खड़े ट्रक से मिनी ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि सात लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पश्चिम बंगाल के मूल निवासी थे।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी मृतकों की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जाजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत अग्रवाल ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
Recommended Video

यह गंभीर हादसा कथित तौर पर शनिवार की तड़के NH-16 पर कोहरे की वजह से हुआ। मिनी ट्रक पोल्ट्री आइटम खरीदने के लिए कोलकाता से भुवनेश्वर जा रहा था, तभी खराब दृश्यता के कारण नेउलपुर में खड़े ट्रक से टकरा गया।
धर्मशाला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची अग्निशमन और सुरक्षा इकाइयों ने शवों को बरामद किया। एसपी विनीत अग्रवाल ने बताया कि पीड़ितों के परिवारों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया गया है। शवों को कथित तौर पर जाजपुर जिले के बरछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है।
यह भी पढ़ें- एडेनोवायरस से पश्चिम बंगाल में एक और मौत, 13 वर्षीय लड़की ने तोड़ा दम, 2019 में मिला था राष्ट्रपति पुरस्कार












Click it and Unblock the Notifications