RepublicCNXExitPoll ने बताया नंदीग्राम में कौन मार सकता है बाजी
कोलकाता, अप्रैल 29: बंगाल के सियासी रण की तस्वीर अब साफ हो चुकी है। अब तक के सभी एग्जिट पोल में बंगाल में फिर से ममता बनर्जी की वापसी होती दिखाई दे रही है। ऐसे में बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी का चैलेंज स्वीकार करते हुए नंदीग्राम से चुनाव लड़ने पहुंची ममता बनर्जी की सीट का क्या हाल है। उस पर सभी की नजर है। बंगाल की सबसे हॉट सीट नंदीग्राम मानी जा रही है। ऐसे में वहां की लड़ाई कैसी रहेगी जानिए...
Recommended Video

एबीपी और सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक बंगाल की 292 विधानसभा सीटों में तृणमूल कांग्रेस को 152-164 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं बीजेपी के खाते में 109-121 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 14- 25 सीटें मिल सकती हैं। इन सब के बीच नंदीग्राम की टक्कर की बात करें तो Republic CNX Exit Poll के मुताबिक ममता बनर्जी और सुवेन्दु अधकारी के बीच यहां करीबी लड़ाई देखने को मिल रही है।
वहीं R भारत-CNX के एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिल रही है। बंगाल में बीजेपी को 138-148 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। C वोटर सर्वे के मुताबिक बंगाल में TMC+ को 42 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं जबकि बीजेपी+ को 39.2% वोट मिल सकते हैं।
2016 में क्या था रिजल्ट?
आपको बता दें कि बंगाल में 294 विधानसभा सीटें हैं। 2016 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 211 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस ने 44 सीटों पर कब्जा किया था। हालांकि पिछले चुनाव में भी पीएम मोदी मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने खूब मेहनत की थी, लेकिन उनका जादू नहीं चला, जिस वजह से बीजेपी को सिर्फ तीन ही सीटें मिलीं। वहीं अब एक बार फिर बंगाल में ममता जादू चलता दिखाई दे रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications