'राम, बम, श्याम...', पंचायत चुनाव में TMC की जीत के बाद ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टियों पर किया कटाक्ष

पश्चिम बंगाल में भारी हिंसा के बीच पंचायत चुनाव संपन्‍न हुआ। जिसमें सत्‍ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस की बंपर जीत हुई। पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के बाद टीएमसी प्रमुख और बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस, भाजपा और वामपंथी दल पर कटाक्ष किया है।

mamat-banerjee

ममता बनर्जी ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस, भाजपा और सीपीआई-एम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तीनों पार्टियों ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ एक साथ मिलकर काम किया है। उन्‍होंने कहा पंचायत चुनाव के दौरान टीएमसी राम, बाम और श्‍याम तीनों की तिकड़ी साथ आई थी। बता दें राम यानी भाजपा, बाम यानी वामपंथी और श्याम यानी कांग्रेस को लेकर ये बात कही है।

केंद्रीय बलों को केवल टीएमसी को परेशान करने के लिए भेजा गया

सीएम ममता ने कहा मणिपुर क्यों नहीं जा सकते, जहां इतने दिकेंनों से हिंसा जारी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों को केवल टीएमसी को परेशान करने के लिए राज्य में भेजा गया था।

हम हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं

पंचायत चुनाव हिंसा पर प्रदेश की सीएम ने कहा 71000 में से केवल 60 बूथों पर अशांति देखी गई। इसका बहुत ज्यादा फायदा उठाया जा रहा है। उनहोंने कहा कुछ घटनाएं हुई हैं जिनमें कुछ लोगों की मौत हुई है, लेकिन हम हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं। हमने राज्य चुनाव आयोग की सलाह के बाद काम किया।

बंगाल सीएम ने किया ये सवाल

उन्होंने कहा हम गांधी, सुभाष चंद्र बोस और विवेकानंद जैसे लोगों के अनुयायी हैं। अगर मैंने कोई अपराध किया है, तो लोग मुझे सजा दे सकते हैं। उन्होंने हिंसा के मद्देनजर बंगाल गई भाजपा की तथ्य-खोज पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा हास्यास्पद फैक्‍ट फाइडिंग कमेटी को यहां क्यों भेजा गया है?

भाजपा ने बंगाल में जानें क्‍यों नियुक्‍त की है ये कमेटी

बता दें भाजपा ने पश्चिम बंगाल में बुधवार को हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के लिए सोमवार को चार सदस्यीय फैक्‍ट फाइडिंग कमेटी नियुक्त की। चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कर रहे हैं। कमेटी में सत्यपाल सिंह, राजदीप रॉय और रेखा वर्मा शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+