पश्चिम बंगाल: कार्यक्रम के दौरान अचानक नितिन गडकरी की तबियत बिगड़ी, हो गई थी ये दिक्कत
Nitin Gadkari, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में अचानक तबीयत खराब हो गई। गडकरी पश्चिम बंगाल में सिलीगुड़ी के दागापुर में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। अचानक उनकी तबियत खराब होने के चलते अस्पताल से टीम कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को पश्चिम बंगाल में कई कार्यक्रमों में भाग लेने वाले थे लेकिन अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि मंच के पास एक कमरे में चाय पीते वक्त अचानक उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई। जिसके बाद उनका बीपी लो हो गया। जिसके बाद डॉक्टर पीबी भुटिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम नितिन गडकरी का इलाज घटना स्थल पर पहुंची।
तबियत खराब होने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बीजेपी सांसद राजू बिस्ता के आवास पर ले जाया गया। राजू बिस्टा के आवास पर तीन डॉक्टर की टीम ने उनका इलाज किया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। अचानक खराब हुई तबियत के चलते उनके कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गडकरी का शूगर लेवल गिर गया था और वे थोड़े असहज हो गए थे। ये पहली बार नहीं जब का मंच पर तबीयत खराब हुई हो। इससे पहले भी गडकरी सार्वजनिक कार्यक्रमों में बीमार पड़े हैं। गडकरी शूगर के मरीज हैं। 2018 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। वो मंच पर ही बेहोश हो गए थे। वहां मौजूद लोगों ने गडकरी को अस्पताल पहुंचाया था।
21 अप्रैल 2010 को जब गडकरी बीजेपी अध्यक्ष थे तो महंगाई विरोधी एक रैली के दौरान जंतर-मंतर जाते वक्त बेहोश हो गए थे। गडकरी मोटापे के कारण काफी परेशान रह चुके हैं। गडकरी ने मोटापा कम करने के लिए मुंबई के एक अस्पताल में बैरियाट्रिक सर्जरी कराई थी।












Click it and Unblock the Notifications