हुगली: NCPCR अध्यक्ष को दिखाए गए काले झंडे, रेप मृतका के परिवार से पहुंचे थे मिलने

NCPCR chief Priyank Kanoongo पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बैद्यबती में मृत पाई गई एक नाबालिग लड़की के परिवार से मिलने जा रहे एनसीपीसीआर प्रमुख प्रियांक कानूनगो को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। लोगों ने ना सिर्फ प्रियांक कानूनगो के काफिले को रोका, बल्कि उन्हें काले झंडे दिखाए। उनके साथ भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल भी मौजूद थीं। इस मामले की एनसीपीसीआर में शिकायत प्रियंका टिबरेवाल ने की थी।

NCPCR chief Priyank Kanoongo stopped shown black flags in Baidyabati Hooghly

हुगली जिले के कृष्णापुर गांव में दशहरा (5 अक्टूबर) की रात लापता हुई एक नाबालिग लड़की 8 अक्टूबर को मृत पाई गई थी। लड़की का शव उसके घर के पास एक झील पर तैरता मिला था। लड़की के परिजनों का आरोप है कि रेप के बाद उसकी हत्या की गई थी। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पीड़िता अपने चचेरे भाई के साथ साइकिल पर दुर्गा पूजा पंडाल देखने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी।

इलाके में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसी बीच आज एनसीपीसीआर प्रमुख प्रियांक कानूनगो भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल के साथ पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे थे। जिसे देखकर गांव के लोग भड़क गए। प्रियांक कानूनगो को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि, पुलिस ने लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन से उन्हें कोई मदद नहीं चाहिये।

लोगों के प्रदर्शन की वजह से प्रियांक कानूनगो परिवार से मिले बिना ही वापस लौट आए। बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा कि जब यह सरकार आयोग को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकती है, तो हम बच्चों की सुरक्षा प्रदान करने में सरकार की विफलता के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। एक बच्ची की हत्या कर दी गई है, सत्ता पक्ष के गुंडे रास्ता हमें उनसे मिलने से रोक रहे हैं। हम पीड़ित परिवार से मिलकर ही वापस जाएंगे।

विरोध में सेवड़ापुल्ली के 14 नंबर वार्ड की पार्षद तृणमूल पार्षद शंपा सरकार नजर आईं। लोगों द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि वह यहां कोई राजनीति करने नहीं आई हैं। वह यहां वकील बनकर आईं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। जिसके बाद पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची। बाद में प्रियंका टिबरेवाल और बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो पुलिस के साथ पीड़िता के घर गए और उनसे मुलाकात की और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+