'400 हिंदू भागने को मजबूर', शुभेंदु अधिकारी का दावा, क्या मुर्शिदाबाद हिंसा में हिंदुओं को किया गया टारगेट?
Murshidabad Violence Update News: पश्चिम बंगाल में वक्फ (संशोधन) कानून को लेकर भड़की हिंसा अब और उग्र होते जा रही है। मुर्शिदाबाद जिले में हालात नियंत्रण से बाहर हैं...सेंट्रल फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है। हिंसा में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पश्चिम बंगाल के नेताओं का दावा है कि मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद में 11 अप्रैल वक्फ संशोधन एक्ट के विरोध की आड़ में हिंदू समुदाय के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा, तोड़फोड़, आगजनी और निशाना बनाकर उनपर हमला किया गया है।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार 13 अप्रैल को दावा किया कि मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान से 400 से ज्यादा हिंदुओं को अपने घरों से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जिसमें से तीनों लोगों को मारा गया है। शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर उसकी कथित तुष्टिकरण की राजनीति के लिए आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार ने कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दिया है।

मुर्शिदाबाद के हिंदू नदी पार कर स्कूलों में शरण लेने को हुए मजबूर!
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पोस्ट में कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,
''धर्मांध कट्टरपंथियों के डर से मुर्शिदाबाद के धुलियान से 400 से अधिक हिंदू नदी पार कर पार लालपुर हाई स्कूल, देवनापुर-सोवापुर जीपी, बैसनबनगर, मालदा में शरण लेने को मजबूर हुए। बंगाल में धार्मिक उत्पीड़न वास्तविक है।''
शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की सरकार को घेरते हुए कहा, ''टीएमसी की तुष्टिकरण की राजनीति ने कट्टरपंथी तत्वों को बढ़ावा दिया है। हिंदुओं का शिकार किया जा रहा है, हमारे लोग अपनी ही धरती पर जान बचाने के लिए भाग रहे हैं! कानून और व्यवस्था को इस तरह से खराब होने देने के लिए राज्य सरकार को शर्म आनी चाहिए।''
शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा, ''मैं जिले में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस और जिला प्रशासन से इन विस्थापित हिंदुओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने और इस जिहादी आतंक से उनकी जान बचाने का आग्रह करता हूं।बंगाल जल रहा है। सामाजिक ताना-बाना टूट चुका है। बस, बहुत हो गया।''
शुभेंदु अधिकारी ने पोस्ट के साथ वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसका घर जला दिया गया था, और पुलिस अधिकारियों ने मदद के लिए कुछ नहीं किया, बस घटनास्थल से भाग गए। हालांकि वनइंडिया हिंदी स्वतंत्र रूप से दावों की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर रहा है।
'ममता बनर्जी के लिए यह शर्म की बात है कि हिंदू जान बचाने के लिए भाग रहे हैं'
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा,
"डिवीजनल बेंच ने सीएपीएफ को सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए पूरी आजादी दी है। ममता बनर्जी के लिए यह शर्म की बात है कि मुर्शिदाबाद के हिंदू लोग अपना घर छोड़कर जान बचाने के लिए मालदा जा रहे हैं... यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है... न नौकरी है, न स्वास्थ्य है, न शिक्षा व्यवस्था है, सिर्फ वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण है... हिंदुओं पर अत्याचार किया जाता है, हिंदुओं को मारा जाता है, हिंदुओं की दुकानें लूटी जाती हैं, हिंदुओं के मंदिर नष्ट किए जाते हैं।"
दावा: मुर्शिदाबाद में हिंदुओं की दुकानों और मंदिरों पर हुआ हमला!
शुक्रवार 11 अप्रैल को जुम्मा की नमाज के बाद मुर्शिदाबाद में कट्टरपंथियों ने जिले के सुती और समसेरगंज इलाकों में उत्पात मचाया। उन्होंने रेल सेवाओं को बाधित किया और लोगों को असुविधा पहुंचाई, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के दफ्तर में पत्थर और लाठियों से तोड़फोड़ की। पुलिस जब सबकुछ सही करवाने आई तो उनके साथ भी झड़प हुई।
कई स्थानीय मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कट्टरपंथियों ने हिंदू समुदाय को निशाना बनाया है। शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की आड़ में चरमपंथियों ने एक हिंदू कपल की मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ की और सारा सामान लूट लिया।
दुकान के मालिक ने कैमरे पर रोते हुए कहा, "यहां मेरी मिठाई की दुकान थी। जिसका नाम 'शुभ स्मृति होटल' था।'' मालिक की पत्नी ने कहा, "उन्होंने हमारी सारी चीजें छीन लीं। दुकान के अंदर रखी नकदी सहित...कुछ भी नहीं बचा है। अब हम कैसे खाएंगे?"
इतना ही नहीं इलाके के 'श्री हरि हिंदू होटल एंड लॉज' में भी तोड़फोड़ की गई है। मुर्शिदाबाद में हिंदू मंदिरों पर हमले और मूर्तियों को अपवित्र करने की स्थानीय रिपोर्टें भी आई हैं।
(हालाकिं वनइंडिया हिंदी इन दावों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ये खबर सोशल मीडिया पोस्ट और भाजपा नेताओं के दावों पर लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications