'संदेशखाली RSS का बंकर...होगी कार्रवाई', विधानसभा में गरजीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हुई हिंसा पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा जवाब मांगे जाने के बाद राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को विधानसभा में बयान दिया। सभा को संबोधित करते हुए ममता ने बीजेपी पर निशाना साधा। कहा कि संदेशखाली आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का बंकर बन गया है।

उन्होंने कहा कि जो लोग बयान दे रहे हैं, वे बीजेपी कार्यकर्ता हैं, जो चेहरे पर मास्क लगाकर बोल रहे हैं। बनर्जी मीडिया पर हमला करने से भी नहीं चूकीं। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी मीडिया बंद होना चाहिए और असली मीडिया को काम करना चाहिए। ममता ने यह भी कहा कि बीजेपी संदेशखाली पर झूठ फैला रही है और पुलिस झूठ फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Mamata Banerjee

हाल ही में, संदेशखाली में सत्तारूढ़ टीएमसी नेताओं द्वारा स्थानीय लोगों पर कथित अत्याचार को लेकर बीजेपी द्वारा विरोध प्रदर्शन देखा गया। संदेशखाली मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन को लेकर सोमवार को विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी समेत छह बीजेपी विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया।

संदेशखाली में बीजेपी का विरोध प्रदर्शन
बुधवार को लगातार सातवें दिन संदेशखाली में विरोध प्रदर्शन जारी रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और टीएमसी नेता शाजहान शेख और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की। शाजहान और उसके सहयोगियों पर जबरन जमीन पर कब्जा करना और महिलाओं का यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। शेख 5 जनवरी से फरार है, जब एक कथित राशन घोटाले के सिलसिले में उसके आवास पर छापेमारी के दौरान भीड़ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमला कर दिया था।

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल हिंसा प्रभावित इलाके का करेगा दौरा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी सांसदों की छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिनमें से पांच महिलाएं हैं, जो शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली का दौरा करेंगी। आपको बता दें कि लगातार टीएमसी समर्थकों द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

एनसीएससी की टीम ने किया दौरा
वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) की एक टीम ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त संदेशखाली का दौरा किया। पैनल के अध्यक्ष अरुण हलदर के नेतृत्व में टीम ने उस क्षेत्र के निवासियों से बात की, जहां मुख्य रूप से एससी और अन्य पिछड़े समुदायों के लोग रहते हैं। इस बीच, पुलिस ने राजनीतिक हस्तियों को वहां जाने से रोकने के लिए संदेशखाली पुलिस के संपर्क मार्गों पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+