कूचबिहार हिंसा : CM ममता का पलटवार- 'MCC का नाम बदलकर मोदी कोड ऑफ कंडक्ट कर दे चुनाव आयोग'
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शनिवार को चौथे चरण के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान कूचबिहार के एक पोलिंग बूथ पर जमकर बवाल हुआ, जिसमें पांच लोग मारे गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग भी एक्शन में आया और घटना की रिपोर्ट तलब कर वहां पर नेताओं के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। अब आयोग के इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है। साथ ही ममता बनर्जी ने भी इस मामले में पलटवार किया है।

Recommended Video
हिंसा के बाद भड़कीं ममता बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा कि चुनाव आयोग को एमसीसी यानी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का नाम बदलकर मोदी कोड ऑफ कंडक्ट कर देना चाहिए। बीजेपी अपनी ताकत का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन इस दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं जो मुझे लोगों से मिलने से रोके। अभी का फैसला मुझे तीन दिनों तक कूचबिहार के भाइयों-बहनों से मिलने से रोक सकता है, लेकिन चौथे दिन मैं वहां जाऊंगी।
वहीं मीडिया से बात करते हुए सीएम ममता ने कहा कि ये नरसंहार है। वो उनको पैर या शरीर के निचले हिस्से में गोली मार सकते थे लेकिन सब गोलियां उन्हें गर्दन या छाती में लगीं। पीएम मोदी और गृहमंत्री बंगाल पर कब्जा करना चाहते हैं। जिस वजह से वो रोजाना बंगाल आ रहे हैं। आप आइए आपका स्वागत है, लेकिन आप लोगों को धमकाने की जगह उनको खुश करिए। पहले आपके सुरक्षाबल लोगों को मारते हैं, फिर आप उन्हें क्लिनचिट जारी कर देते हैं।
कैसे घटी घटना?
सीतलकुची क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन नंबर 126 पर सुबह मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था। इसी दौरान मतदान केंद्र के पास मानिक नामक एक लड़का दिखा जो बीमार था। उसकी देखभाल दो तीन महिलाएं कर रही थीं। लोगों के निवेदन पर CISF उसे अपने वाहन से अस्पताल भेज रही थी। तभी किसी ने अफवाह फैला दी कि उस लड़के के साथ मारपीट की गई है। इसके बाद हिंसा भड़की। साथ ही उपद्रवियों ने जवानों की हथियार छीनने की कोशिश की। जिस वजह से उन्हें फायरिंग करनी पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications