सीएम ममता और राज्यपाल में विवाद जारी, अब लगाया फाइलों को मंजूरी नहीं देने का आरोप

नई दिल्ली, 21 फरवरी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ में शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सीएम ममता ने फिर से राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर फाइलों का निस्तारण वक्त से नहीं करने का आरोप लगाया। इससे पहले राज्यपाल धनखड़ ने ममता बनर्जी पर उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक करने का आरोप लगाया था।

Mamata Banerjee

कैबिनेट बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल धनखड़ फाइलों पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं और मुझसे कह रहे हैं कि उन्हें कैबिनेट द्वारा अनुमोदित किया जाना चाहिए। उन्हें ये समझने की जरूरत है कि मुख्यमंत्री कैबिनेट का चेहरा होता है। मुझे नहीं पता कि वो ऐसा क्यों कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीरभूम जिले के देवचा पचामी कोयला ब्लॉक पर कुछ निर्णय लिए गए हैं। वो जबरन कुछ नहीं करेंगी, लेकिन ये परियोजना बंगाल के लिए अहम है। इससे बहुत से लोगों को रोजगार मिलेगा, लेकिन कुछ खदान मालिक गलतफहमी को हवा दे रहे हैं।

Recommended Video

    West Bengal Municipal Election 2022: बागियों पर भड़की ममता, 50 नेता निष्कासित | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि देवचा पचमी कोल ब्लॉक को लेकर वामपंथी संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रदर्शन के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। इस पर सीएम ममता ने कहा कि हम सरकार द्वारा अधिग्रहित भूखंडों के लिए मुआवजा देंगे। हम जमीन की बाजार कीमत का दोगुना पैसा लोगों को दे रहे हैं। इस कोयला ब्लॉक में करीब 35 हजार करोड़ का निवेश होगा। जिससे अगले 100 साल तक बिजली पैदा की जा सकती है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। एक अनुमान के मुताबिक ब्लॉक के चालू होने से एक लाख लोग काम पाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+