Mahua Moitra: 'सवाल के बदले रिश्वत' मामले में महुआ मोइत्रा से TMC की दूरी, कुणाल घोष बोले- अब वही देंगी जवाब

अडानी मामले में टीएम के विरोध को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत ने महुआ मोइत्रा पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद सांसद मोइत्रा ने उनके खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं अब टीएमसी महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों को लेकर जबाव देने से इनकार कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि इस मामले में सांसद मोइत्रा ही जवाब देंगी। पार्टी इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करेगी।

TMC makes distance Mahua Moitra exchange for question

पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर सीट से सांसद मोइत्रा पर बिजनेस टाइकून दर्शन हीरानंदानी से नकदी और महंगे उपहारों के रूप में रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लग रहे हैं। बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने एक सप्ताह पहले एडवोकेट जय अनंत देहाद्राई के एक पत्र का हवाला देते हुए मोइत्रा पर पर ये गंभीर आरोप लगाए। सांसद निशिकांत ने दावा किया कि टीएमसी सांसद ने सदन में अडानी ग्रुप के खिलाफ आवाज उठाने के बदले व्यवसायी हीरानंदानी से लाभ लिया था।

सांसद महुआ मोइत्रा पर संसद में अडानी ग्रुप के खिलाफ सवाल के बदले व्यवासाई से लाभ लेने के मामले में टीएमसी अब जवाब देने से बच रही है। दावा किया किया जा रहा कि सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़े इस मामले से टीएमसी ने दूरी बना ली है। शनिवार (21 अक्टूबर) को टीएमसी के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष से सब टीएमसी सांसद पर लगे आरोपों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने को टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "कोई टिप्पणी नहीं...इस मुद्दे के संबंध में टीएमसी कुछ नहीं कहेगी...इसका जवाब संबंधित व्यक्ति दे सकता है, टीएमसी पार्टी नहीं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+