इस खूबसूरत नेता ने 49 बरस में किया था दूसरा ब्याह, 15 साल तक बिजनेसमैन को किया था डेट

June Malia Love Story: लोकसभा चुनाव 2024 के कारण इस वक्त देश में सियासी पारा चरम पर है। बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है।

Actress June Malia

मोदिनीपुर सीट पर तृणमूल ने मशहूर अभिनेत्री-नेता जून मालिया को अपना उम्मीदवार बनाया है, वो मौजूदा दौर में मेदिनीपुर विधानसभा सीट से ही विधायक भी हैं। आपको बता दें कि साल 2021 में जून ने यहीं से जीत दर्ज की थी।

अभिनेत्री के साथ-साथ वो जानी-मानी समाज सेविका भी हैं और इसी कारण उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। मालूम हो कि जून केवल अपनी राजनीति या कलाकारी की वजह से ही चर्चा में नहीं रहती हैं बल्कि इनकी निजी जिंदगी भी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रहती है। आपको बता दें कि जून मालिया ने कई टीवी शोज और वेबसीरीज में भी काम किया है।

जून मालिया हैं दो बच्चों की मां, बेटी भी है सुंदर मॉडल

24 जून 1970 को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में जन्मी जून मालिया की स्कूली पढ़ाई तो मुंबई में हुई लेकिन उन्होंने स्नातक कोलकाता विवि से किया है। हद से ज्यादा खूबसूरत जून ने असल जिंदगी में दो शादी की है।

बेटी शिवांगी भी एक जानी-मानी मॉडल हैं

दरअसल जून की पहली शादी जिस व्यक्ति से हुई थी उसकी जानकारी किसी को नहीं है लेकिन कहा जाता है कि ये शादी उनके घरवालों ने कराई थी, इस शादी से उन्हें दो बच्चे ( एक बेटा और एक बेटी) है, उनकी बेटी शिवांगी भी एक जानी-मानी मॉडल हैं।

जून ने 49 बरस में किया प्रेम विवाह, 15 साल तक किया डेट

जून तलाक शुदा हैं, उनकी पहली शादी टूटने की वजह आज तक किसी को मालूम नहीं हैं, दोनों बच्चों को जून ने ही अकेले पाला-पोसा है। साल 2019 में जून ने दोबारा शादी रचाई थी, उन्होंने दूसरी शादी 49 वर्ष में की थी और इस शादी के लिए पहले उन्होंने अपने बच्चों से परमिशन ली थी।

उनके पति का नाम सौरव चट्टोपाध्याय है, जो कि कोलकाता के एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं और खास बात ये है कि इन दोनों ने शादी करने से पहले 15 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था और अपना रिलेशनशिप किसी के सामने उजागर नहीं किया था, इसलिए जब इनकी शादी की खबर सामने आई थी तो सब हैरान रह गए थे।

'एक सिंगल यंग महिला का अकेले जीना बहुत मुश्किल है'

जून ने 'द टेलीग्राफ' को दिये एक इंटरव्यू में कहा था कि 'एक सिंगल यंग महिला का अकेले जीना बहुत मुश्किल है, उन्हें बहुत सारी गंदी नजरों का सामना करना पड़ता था, हर वक्त एक असुरक्षा की भावना मन को घेरे रहती थी लेकिन जब से सौरव उनकी लाइफ में आए, तब से उन्हें इन सारी बातों ने परेशान करना बंद कर दिया , वो बहुत सपोर्टिव हैं।'

क्या दीदी की कसौटी पर खरी उतरेंगी जून मालिया?

फिलहाल वो सीएम ममता बनर्जी के काफी करीबी मानी जाती हैं, दीदी को पूरा भरोसा है कि जून ही ये सीट जीतेंगी, देखते हैं कि वो उनकी कसौटी पर खरी उतरती हैं कि नहीं? आपको बता दें कि इस सीट पर उनकी सीधी टक्कर भाजपा की तेज-तर्रार नेता अग्निमित्रा पॉल से हैं, जो भी उनकी ही तरह से विधायक हैं।

मालूम हो कि अग्निमित्रा आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं और फैशन इंडस्ट्री से हैं और उनकी भी एक लंबी फैन फॉलोइंग है। देखते हैं इस बार के चुनाव में इन दोनों में से कौन बाजी मारता है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ग्लैमर का तड़का लग जाने की वजह से इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+