भवानीपुर उपचुनाव: लॉकेट चटर्जी और कुणाल घोष में छिड़ा ट्विटर वॉर, ममता को लेकर कही ये बड़ी बात
कोलकाता, सितंबर 27: भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। यहां 30 सितंबर को मतदान होना है। इससे पहले भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और टीएमसी नेता कुणाल घोष के बीच सोमवार को भवानीपुर उपचुनाव को लेकर ट्विटर पर भिड़त देखने को मिली। हुगली के सांसद लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी लीडर कुणाल घोष से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर उपचुनाव न हारें। यहां ममता बनर्जी का मुकाबला प्रियंका टिबरेवाल से है। हालांकि भवानीपुर टीएमसी का गढ़ है।

Recommended Video
टीएमसी नेता कुणाल घोष पर तंज कसते हुए बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा, आपको यह सुनिश्चित करने पर ध्यान देना चाहिए कि ममता बनर्जी भबनीपुर से न हारें। यह टिप्पणी अफवाहों के बीच आई है कि जिसमें कहा गया है भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो के टीएमसी में शामिल होने के हफ्तों बाद बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी भी टीएमसी में शामिल होना चाहती हैं। उन्होंने इस संबंध में टीएमसी से संपर्क किया है।
लॉकेट चटर्जी ने 2015 में भाजपा में जाने से पहले टीएमसी के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। लॉकेट चटर्जी की प्रतिक्रिया कुणाल घोष के एक ट्वीट पर थी, जिन्होंने भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में होने के बावजूद भवानीपुर में चुनाव प्रचार नहीं करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया था।
कुणाल घोष ने ट्वीट कर लिखा था कि, भवानीपुर में प्रचार नहीं करने के लिए 'स्टार प्रचारक' लॉकेट चटर्जी को धन्यवाद और बधाई । भाजपा के कई अनुरोधों के बावजूद आपने नहीं किया। एक मित्र के रूप में, आप जहां भी हों, आपकी सफलता की कामना करते हैं। दुनिया बहुत छोटी है। उम्मीद है वो दिन फिर लौट आएंगे,जब आप अपनी राजनीतिक पारी फिर से शुरू करेंगी।
लॉकेट चटर्जी के ट्वीट का जवाब देते हए कुणाल घोष ने कहा कि हा हा! चिंता मत करो। ममता दी बड़े अंतर से जीतेगीं। आप भी यही चाहती हैं। मुझे पता है कि आपको अपनी पार्टी के पक्ष में लिखना है। लेकिन फिर भी मैं आपको धन्यवाद देता हूं कि इस जवाब में भी आपने भाजपा उम्मीदवार के नाम का उल्लेख नहीं किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दो बार 2011 और 2016 में भवानीपुर से चुनी गईं। बंगाल के समसेरगंज और जंगीरपुर के साथ भवानीपुर में 30 सितंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अक्टूबर को होगी।
-
Parliament Budget Session: 'आप अबोध बालक हो', संसद में हंगामे पर भड़के गिरिराज सिंह -
हरिद्वार से अमित शाह का शंखनाद, बंगाल और तमिलनाडु में बनेगी भाजपा सरकार, देवभूमि में भी लगेगी हैट्रिक -
अमित शाह का हरिद्वार दौरा, धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 1100 करोड़ से अधिक की योजनाओं की दी सौगात -
Budget Session LIVE: लोकसभा कल सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित -
West Bengal Election: युवाओं को साधने के लिए दीदी का दांव, ममता सरकार देगी ₹1,500 मासिक भत्ता -
President Vs Mamata Banerjee: राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी कूदे, केंद्र पर लगाए आरोप -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान












Click it and Unblock the Notifications