WB Panchayat Election: 'बंगाल इसके लायक नहीं है', हिंसा पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस का बयान

West Bengal panchayat election 2023 Voting Live Updates: पश्चिम बंगाल में शनिवार (8 जुलाई) को एक चरण में पंचायत चुनाव के तहत मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वोटिंग सुबह सात से शुरू हो गई थी, जो शाम पांच बजे तक चली। पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर से वोट डाले गए। चुनाव के नतीजे वोटिंग के दो दिनों बाद यानी 11 जुलाई को आएंगे। इस दौरान बंगाल में जमकर हिंसा की घटनाएं हुईं।

चुनाव आयोग के मुताबिक 22 जिलों की 63229 ग्राम पंचायत सीटों के लिए सबसे ज्यादा टीएमसी के 61,591 उम्मीदवारों हैं। जबकि बीजेपी के 38,475 प्रत्याशी चुनावी मैदान मे हैं। हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए वनइंडिया का लाइव ब्लॉग

bengal

LIVE Feed
Jul 08, 2023, 10:58 PM IST

मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों का आतंक

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में उपद्रवियों ने पुलिस वाहन में आग लगा दी।
Jul 08, 2023, 10:56 PM IST

हिंसा पर राज्यपाल का बयान

आज मैंने जो देखा वह बहुत परेशान करने वाला है। हिंसाए और हत्याएं हो रही हैं। गरीबों की हत्या हो रही है। नेता वहां कैसे नहीं हैं। उनका मार्गदर्शन कौन कर रहा है। हमें गरीबी को खत्म करना होगा और ये गरीबों की हत्या करने से नहीं होगा। यह कुछ ऐसा है जो बहुत परेशान करने वाला है। यह वह नहीं है जो बंगाल चाहता है। बंगाल इसी का हकदार है: सीवी आनंद बोस, दक्षिण 24 परगना
Jul 08, 2023, 7:59 PM IST

संवेदनशील बूथों की केंद्रीय बलों को नहीं दी गई जानकारी: बीएसएफ

बीएसएफ ने एसईसी को पत्र भेजकर कहा कि संवेदनशील बूथों के संबंध में एसईसी से संपर्क करने के बावजूद कोई जानकारी साझा नहीं की गई। इसके अलावा जिन जगहों पर राज्य पुलिस तैनात है वहां भी भारी हिंसा की घटना हुई थी। संवेदनशील इलाकों की सही सूची उपलब्ध कराई जाती तो केंद्रीय बलों की तैनाती आसान होती: बीएसएफ
Jul 08, 2023, 7:56 PM IST

बंगाल बीजेपी ने गृहमंत्री में लिखा पत्र

बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा के बाद राज्य में लोकतंत्र बहाल करने का अनुरोध किया।
Jul 08, 2023, 4:20 PM IST

हिंसा पीड़ितों से मिले अधीर रंजन

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने एक बम विस्फोट की घटना में 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद मुर्शिदाबाद के अस्पताल का दौरा किया। साथ ही मृतक के परिजनों से मुलाकात की।
Jul 08, 2023, 3:48 PM IST

बैलेट बॉक्स लेकर भागा युवक

कूच बिहार के एक गांव में एक युवक बैलेट बॉक्स लेकर ही भाग गया।
Jul 08, 2023, 3:09 PM IST

अनुराग ठाकुर का निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि बंगाल में चुनाव की घोषणा के साथ ही हिंसा शुरू हो जाती है। टीएमसी चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर पर जा सकती है। पता नहीं क्यों राहुल गांधी इस हिंसा पर चुप हैं?
Jul 08, 2023, 2:33 PM IST

अब तक 10 की मौत

बंगाल में मृतकों का आंकड़ा भड़ता जा रहा। अलग-अलग जगहों पर 10 लोगों की जान गई है।
Jul 08, 2023, 1:57 PM IST

8 की मौत

बंगाल में हिंसा का सिलसिला जारी है। जिसमें हाल ही में 8 लोगों की मौत हुई। इसमें 6 टीएमसी कार्यकर्ता बताए जा रहे।
Jul 08, 2023, 1:40 PM IST

राज्य भर में पंचायत चुनाव के लिए मतदान के दौरान हिंसा की घटनाओं के बीच, पश्चिम बंगाल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में राज्य चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
Jul 08, 2023, 1:13 PM IST

मतपेटी में फेंका पानी

दिनहाटा के इंद्रेश्वर प्राथमिक विद्यालय में मतपेटी में पानी फेंके जाने के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया।
Jul 08, 2023, 1:11 PM IST

मतपेटी में आग लगाई

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान कूच बिहार ज़िले में दिनहाटा के बारानाचिना में एक मतदान केंद्र पर कथित तौर पर फर्जी मतदान से नाराज मतदाताओं ने मतपेटी में आग लगा दी।
Jul 08, 2023, 12:29 PM IST

सुवेंदु अधिकारी ने की वोटिंग

सुवेंदु अधिकारी ने डाला वोट। बंगाल में किया जीत का दावा।
Jul 08, 2023, 12:28 PM IST

धर्मेंद्र प्रधान ने कही ये बात

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पूरी व्यवस्था असंवैधानिक कामों में लग चुकी है। वहां की सरकार ना तो राज्यपाल के आदेश का सम्मान करती है और ना ही हाई कोर्ट के आदेश का। जब स्थानीय पुलिस और प्रशासन खुद ही पक्षपाती हो जाए और राजनीतिक दृष्टि से काम करे तो इसे संवैधानिक व्यवस्था नहीं कहा जाता है। लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं है मगर वहां की सरकार जनाधार खो चुकी है और इसी डर में वो हिंसक प्रवृत्ति अपना रहे हैं।
Jul 08, 2023, 12:06 PM IST

सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

West Bengal panchayat election: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि TMC के गुंडों और पुलिस की मिलीभगत है इसलिए इतनी हत्या हो रही हैं। ममता बनर्जी हिंसा के लिए जिम्मेदार है।
Jul 08, 2023, 11:46 AM IST

उम्मीदवार की बेटी को मारी गोली

पंचायत चुनाव में हिंसा का सिलसिला जारी है। हुगली में निर्दलीय उम्मीदवार की बेटी को गोली मारी गई है।
Jul 08, 2023, 11:18 AM IST

जनता से मिल रहे राज्यपाल

उत्तर 24 परगना में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने जनता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैं सुबह से ही मैदान में हूं। लोगों ने मुझसे अनुरोध किया, रास्ते में मेरा काफिला रोका। उन्होंने मुझे अपने आसपास हो रही हत्याओं के बारे में बताया। उन्हें मतदान केंद्रों पर जाना चाहिए, इससे हम सभी को चिंता होनी चाहिए। यह लोकतंत्र के लिए सबसे पवित्र दिन है, चुनाव गोलियों से नहीं बल्कि मतपत्रों से होना चाहिए।
Jul 08, 2023, 11:00 AM IST

पोलिंग अधिकारी पर हमला

कूचबिहार में पोलिंग बूथ पर मतदान अधिकारी पर हमले की खबर आ रही। दावा किया जा रहा कि हमलावर टीएमसी का कार्यकर्ता था।
Jul 08, 2023, 10:59 AM IST

बीजेपी का टीएमसी पर आरोप

बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि जब चुनाव आयोग और राज्य सरकार मिलकर निर्णय ले लें कि सत्तारूढ़ TMC चुनाव में लूट करे, तो अब जो हो रहा है वह हो रहा है। केंद्रीय बल यहां आए लेकिन उन्हें बूथों पर नहीं भेजा गया। ऐसी स्थिति बनाई गई कि पूरे चुनाव में लूट हो जाए। अभी तक 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। एक तो TMC के अंदर ही लड़ाई है और दूसरा TMC के लोग बीजेपी और अन्य पार्टियों पर हमला कर रही है, हम इसे जनता का चुनाव नहीं कह सकते।
Jul 08, 2023, 10:39 AM IST

टीएमसी ने अर्धसैनिक बलों को ठहराया जिम्मेदार

West Bengal panchayat election: बंगाल हिंसा के लिए टीएमसी ने अर्धसैनिक बलों की तैनाती को जिम्मेदार ठहराया है।
Jul 08, 2023, 9:57 AM IST

West Bengal panchayat election: BJP पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की मौत

West Bengal panchayat election: कूच बिहार के फलीमारी ग्राम पंचायत में एक मतदान केंद्र पर गुंडों के हमले में भाजपा उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की मौत हो गई। घायल होने के बाद उम्मीदवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बूथ पर मतदान रोक दिया गया है। उम्मीदवार माया बर्मन का कहना है, "टीएमसी के गुंडों ने मेरे एजेंट पर बम फेंका और उसे मार डाला। उन्होंने मुझ पर भी हमला किया।"
Jul 08, 2023, 8:28 AM IST

TMC के 3 कार्यकर्ताओं की हत्या, 2 गोली लगने से घायल

West Bengal panchayat election: टीएमसी ने ट्वीट किया, ''रेजीनगर, तूफानगंज और खारग्राम में हमारे तीन पार्टी कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है और दो डोमकोल में गोली लगने से घायल हो गए हैं। पश्चिम बंगाल भाजपा, पश्चिम बंगाल सीपीआई (एम) और पश्चिम बंगाल कांग्रेस केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग कर रहे हैं। जब केंद्रीय बलों की सबसे अधिक आवश्यकता होती है तो वे कहाँ होते हैं?..."
Jul 08, 2023, 8:19 AM IST

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पंचायत चुनाव जारी, मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ता की हत्या

West Bengal panchayat election 2023: पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच मतदान जारी है। मुर्शिदाबाद के खारग्राम में 52 साल के टीएमसी कार्यकर्ता सतेशुद्दीन शेख की हत्या कर दी गई है। के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं खारग्राम में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता फूलचंद की हत्या कर दी गई थी।
Jul 08, 2023, 7:58 AM IST

सेंट्रल फोर्स की तैनाती के बाद ही हम वोट देंगे...: पूर्व मेदिनीपुर का मतदाता

West Bengal panchayat election: पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम ब्लॉक 1 के निवासियों का कहना है कि जब तक महम्मदपुर नंबर 2 क्षेत्र में बूथ संख्या 67 और 68 पर केंद्रीय बलों की तैनाती नहीं की जाती, वे चुनाव के लिए वोट डालने नहीं जाएंगे। एक मतदाता गोविंद कहते हैं, "यहां कोई सेंट्रल फोर्स नहीं है। टीएमसी द्वारा यहां बूथ कैप्चरिंग होती रहती है। वे मृतक के नाम पर भी फर्जी वोटिंग करते हैं। जब तक केंद्रीय बल यहां नहीं आते, हम यहां मतदान नहीं करने देंगे..."
Jul 08, 2023, 7:41 AM IST

West Bengal panchayat election: उत्तर 24 परगना में भी लूटे गए बैलेट पेपर

West Bengal panchayat election 2023: उत्तर 24 परगना के 271 जेडएनडी 272 बूथ पर भी उपद्रवियों ने और बैलेट पेपर और मतपेटियां छीन ली हैं।
Jul 08, 2023, 7:38 AM IST

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने किया मतदान केंद्रों का दौरा

West Bengal panchayat election 2023: उत्तर 24 परगना में मतदान के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मतदान केंद्रों का दौरा किया। उन्होंने मतदाताओं और उम्मीदवारों से बातचीत की। उसी दौरान कुछ सीपीआई (एम) उम्मीदवारों ने रोक कर उनको अपनी परेशानी बताई।
Jul 08, 2023, 7:36 AM IST

West Bengal panchayat election: कूच बिहार में CPIM कार्यकर्ता को मारी गोली

West Bengal panchayat election 2023: टीवी रिपोर्ट के मुताबिक कूचबिहार में सीपीआईएम कार्यकर्ता हफीजुर रहमान (रफीक) को गोली मारी गई है।
Jul 08, 2023, 7:28 AM IST

West Bengal panchayat election: कूच बिहार में बूथ में तोड़फोड़, बैलेट पेपर में लगाई गई आग

West Bengal panchayat election 2023: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। कूच बिहार सीताई में अज्ञात उपद्रवियों ने कथित तौर पर 6/130 बूथ, बरविटा प्राइमरी स्कूल में तोड़फोड़ की और मतपत्रों में आग लगा दी गई।
Jul 08, 2023, 7:17 AM IST

West Bengal panchayat election: मतदान जारी

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव 2023 के लिए मतदान जारी है। पंचायत चुनाव की मतगणना 11 जुलाई को होगी।
Jul 08, 2023, 7:15 AM IST

West Bengal Panchayat elections: मतदान सुबह 7 बजे से शुरू

West Bengal Panchayat election 2023: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। कुल 63,229 ग्राम पंचायत सीटों पर मतदान होगा। 9,730 पंचायत समिति सीटों और 928 जिला परिषद सीटों पर चुनाव हो रहा है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+