बंगाल गवर्नर के खिलाफ महिला के यौन शोषण की शिकायत, TMC सांसद ने कहा- क्या पीएम पूछेंगे क्यों की छेड़छाड़
टीएमसी सांसद सागरिका घोष ने कहा कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह आज राजभवन में राज्यपाल से मिलने गई थीं तो उनके साथ छेड़छाड़ की गई। मामले में बीजेपी को निशाने पर लते हुए टीएमसी सांसद एमपी सागरिका ने राज्यपाल ने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्या जब पीएम रात में राजभवन में रुकेंगे तो क्या राज्यपाल से उनके ऊपर लगे आरोपों लेकर सवाल पूछेंगे?
लोकसभा चुनाव के बीच बंगाल के सीएम सीवी आनंद बोस पर टीएमसी महिला सांसद सागरिगा घोष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो में सांसद सागरिका घोष ने पीएम को भी निशाने पर लिया और कहा, "बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप ने कोलकाता में राजभवन की प्रतिष्ठा को खतरे में डाल दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी उनका आज कोलकाता पहुंचने और राजभवन में रात्रि विश्राम करने का कार्यक्रम है। क्या मोदी सीवी आनंद बोस से स्पष्टीकरण मांगेंगे?"

क्या है मामला
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के खिलाफ राजभवन में काम करने वाली एक संविदा कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। कर्मचारी के आरोपों पर कोलकाता पुलिस ने एक एफआईआर भी दर्ज की है। इसके बाद राजभवन ने इस पूरे मामले में अपना बयान जारी किया है।
पुलिस सूत्रों ने अनुसार आज दोपहर में राजभवन में शांति कक्ष से जुड़ी एक अस्थायी कर्मचारी सदस्य होने का दावा करने वाली एक महिला गवर्नर हाउस के अंदर स्थित पुलिस चौकी पर पहुंची। महिला ने बोस पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसे हेयर स्ट्रीट के स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जहां उसने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने गवर्नर पर उसके साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
Molestation charges against Bengal governor CV Ananda Bose puts the prestige of the Raj Bhavan in Kolkata at stake. PM @narendramodi is scheduled to arrive in Kolkata today and stay overnight at the Raj Bhavan. Will Modi ask CV Ananda Bose for an explanation? pic.twitter.com/LFN8Rdemys
— Sagarika Ghose (@sagarikaghose) May 2, 2024
वहीं दूसरी ओर मामला सामने आने के बाद टीएमसी के नेताओं ने राज्यपाल के खिलाफ कई और आरोप लगाए। इस बीच राजभवन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि चुनावी फ़ायदों के लिए राजनैतिक दल के एजेंट ने उनपर घिनौने आरोप लगाए हैं। राजभवन ने इस पूरे मामले को इंजीनियर्ड बताया है। ये आरोप ऐसे वक्त पर सामने आए हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे बंगाल के दौरे पर हैं।
बता दें कि राज्यपाल पर ऐसे वक्त में आरोप लगाए गए हैं, जब पीएम मोदी बंगाल के दौरे पर हैं। शुक्रवार को कृष्णानगर, बर्धमान पूर्व और बोलपुर लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में उन्होंने चुनावी रैलियों को संबोधित किया, जिसके बाद राजभवन में वे रुके।












Click it and Unblock the Notifications