'फिर कभी किसी के साथ ऐसा ना हो...', डॉक्टर बेटी के बारे में बताते हुए रो पड़ीं मां
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर रेप- मर्डर मामले में जांच करने कोलकाता पहु्ंची सीबीआई टीम अस्पताल से रवाना हो चुकी है। मामले में मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष समेत अस्पताल के कई सदस्य, लेडी डॉक्टर के कई सहकर्मी और वारदात वाले दिन ड्यूटी पर तैनात कोलकाता पुलिस के जवानों और दूसरे निजी गार्ड से पूछताछ की जा रही है।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना की पूरे देश में निंदा हो रही है। दुष्कर्म और हत्या के आरोपी संजय रॉय के ब्रेन का एनालिसिस भी किया जाएगा। ठीक एक दिन पहले आरोपी की मांग से सीबीआई की टीम ने पूछताछ की है। इस बीच लेडी डॉक्टर देबनाथ की मां का रिएक्शन सामने आया हैं, उन्होंने मां की है कि समाज में ऐसा संदेश जाना चाहिए कि किसी भी बेटी की ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर लेडी डॉक्टर के परिजनों में भय और निराशा है। उन्होंने घटना का भयावह बताया और कहा कि ऐसा किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए।
मृतक डॉक्टर की मां ने कहा, "आपके माध्यम से हम पूरे देश के लोगों को एक संदेश देना चाहते हैं। हम सभी देशवासियों, दुनिया और राज्य के लोगों के आभारी हैं, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता, तब तक आप हमारे साथ खड़े रहें। हम बस यही चाहते हैं कि किसी मां के साथ ऐसा न हो, हमारी तरह किसी को अपना बच्चा न खोना पड़े।" जबकि लेडी डॉक्टर के पिता ने कहा, "ऐसा कभी किसी और मनुष्य के साथ न हो..."
#WATCH कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-मृत्यु मामला: मृतक डॉक्टर के पिता इस भयावह घटना के बारे में बताते हुए भावुक हुए।
मृतक डॉक्टर की मां ने कहा, "आपके माध्यम से हम पूरे देश के लोगों को एक संदेश देना चाहते हैं। हम सभी देशवासियों, दुनिया और राज्य के लोगों… pic.twitter.com/9uP9TScHf8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2024












Click it and Unblock the Notifications