कोलकाता अस्पताल में देर रात हिंसक प्रदर्शन के बाद 9 लोग गिरफ्तार, हॉस्पिटल का डॉक्टर भी शामिल

कोलकाता के जिस अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ यौन शोषण के बाद हत्या का मामला सामने आया था, उसी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन के दौरान हिंसा की घटना सामने आई है। गुरुवार की सुबह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भीड़ ने तोड़फोड़ की जिसके बाद नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

रात करीब 11 बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग अस्पताल परिसर में घुस आए और काफी नुकसान पहुंचाया। वाहनों पर हमला किया गया, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

kolkata protest

जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसूगैस का इस्तेमाल करना पड़ा। कोलकाता पुलिस ने बताया कि इस हंगामे के दौरान 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने उपद्रव में शामिल संदिग्ध दंगाइयों की तस्वीरें जारी कीं।

पहचान के लिए चेहरों पर घेरा बनाकर ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गईं हैं। जिसके कुछ घंटों बाद नौ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है, लेकिन आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाहर सक्रिय रूप से विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉ. अनुभव मंडल ने दावा किया कि पुलिस ने जिन लोगों की पहचान की है उनमें वह भी शामिल हैं।

डॉक्टर मंडल ने बताया कि हमारा विरोध जारी रहेगा और यह बड़ा होता जाएगा। जो कोई भी सोचता है कि वह हममें डर पैदा कर सकता है, वह सफल नहीं होगा। हम किसी भी कीमत पर न्याय चाहते हैं। हमारी सबसे महत्वपूर्ण मांग यह है कि कोर्ट की निगरानी में मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।

बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने गुरुवार को अस्पताल का दौरा किया और हाल की घटनाओं के बाद असुरक्षित महसूस कर रहे डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के प्रति समर्थन जताया। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि मैं आपके साथ हूं। हम इसका मुकाबला करेंगे और इन भयावह घटनाओं को होने नहीं देंगे। हम सकारात्मक कदम उठाएंगे जो दूसरों के लिए उदाहरण होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+