कोलकाता रेप-मर्डर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, डॉक्टर का एक से अधिक लोगों ने किया था रेप
Kolkata doctor rape-murder: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार हुई डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने दावा किया है कि, पीड़िता के साथ कई बार रेप किया गया है। इसका मतलब है कि इस अपराध में एक से ज़्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पूर्व छात्रा डॉ. सुवर्णा गोस्वामी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद दावा किया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, महिला डॉक्टर के साथ एक से अधिक बार बलात्कार किया गया।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि अपराध के दौरान एक से अधिक लोग मौजूद थे। उन्होंने कहा कि, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट इस बात का सबूत है कि उसे कितनी क्रूरता का सामना करना पड़ा। घटनास्थल पर एक से अधिक लोग मौजूद थे और उसका एक से अधिक बार यौन उत्पीड़न किया गया। यह क्रूरता की पराकाष्ठा है।
डॉक्टर की हत्या सुबह 3 से 5 के बीच हुई
रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला की हत्या के दौरान लगी चोटें मृत्यु से पहले की हैं, यानी ये उसकी मौत से पहले ही लगी थीं। यह तथ्य उन दावों को खारिज करता है कि हत्या के बाद उसके साथ बलात्कार किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है, शरीर पर मिली हत्या संबंधी चोटें मृत्यु पूर्व प्रकृति की हैं। जो इस ओर इशारा करते हैं कि, ये चोटें बलात्कार के दौरान लगी थीं। मृत्यु का समय सुबह 3 से 5 बजे के बीच हो सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि, महिला के शरीर पर कई चोटें पाई गईं, जिनमें होंठ, नाक, गाल और निचले जबड़े शामिल हैं। उसकी खोपड़ी की टेम्पोरल हड्डी पर चोट और उसके सिर के सामने के हिस्से पर खून जमा हुआ मिला है। उसका गला घोंटा गया और फिर उसे मार डाला गया। महिला डॉक्टर के प्राइवेट पार्ट पर जिस तरह की क्रूरता की गई है, वह अपराधियों की "विकृत कामुकता" का सबूत है।
महिला के सिर को दीवार में मारा गया था-
रिपोर्ट में बताया गया है कि, चीखने से रोकने के लिए पीड़िता के मुंह को बंद कर दिया गया था और उसके सिर को दीवार या फर्श पर पटका गया था। महिला की आंखों, मुंह और निजी अंगों से खून बह रहा था। इस मामले को लेकर देशभर में रोष है। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को सीबीआई को सौंप दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications