महिला को छेड़ा, गर्लफ्रेंड से मांगे न्यूडस, उस रात आरोपी ने क्या-क्या किया, पॉलीग्राफ टेस्ट में आया सामने
Kolkata Doctor Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 31 वर्षीय डॉक्टर के बलात्कार और हत्या का आरोपी संजय रॉय ने रविवार को अपने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान अपना अपराध कबूल किया। झूठ पकड़ने वाले परीक्षण के दौरान, संजय रॉय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बताया कि उसने अपराध से कुछ घंटे पहले अपने दोस्त के साथ एक रेड लाइट एरिया का दौरा किया था। हालांकि, उसने दावा किया कि उसने वहां सेक्स नहीं किया।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार संजय रॉय ने टेस्ट के दौरान एक अन्य महिला से छेड़छाड़ करने की भी बात कबूल की। संजय रॉय ने अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल करके उसकी न्यूड फोटो भी मांगी थी।

अपराध की रात, संजय रॉय ने अपने दोस्त के साथ शराब पी। बाद में वे रेड लाइट एरिया गया। फिर वो दक्षिण कोलकाता के एक अन्य रेड लाइट एरिया चेटला गया। चेटला जाते समय उसने एक लड़की से छेड़छाड़ की। बाद में वे अस्पताल लौट आया। संजय रॉय फिर सुबह 4:03 बजे सेमिनार हॉल के पास गलियारे में गया।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, महिला का कथित तौर पर बलात्कार और हत्या करने के बाद, वह अपने दोस्त अनुपम दत्ता, जो एक पुलिस अधिकारी है, के घर गया। इस बीच, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि संजय रॉय ने भ्रामक उत्तर दिए जिन्हें पॉलीग्राफ मशीन ने पकड़ लिया। CBI ने आरोपी का मनोविश्लेषणात्मक प्रोफाइल तैयार किया जिससे पता चला कि वह पोर्नोग्राफी का गंभीर रूप से आदी था। उसके फोन में कई पोर्न क्लिप पाए गए।
पीड़िता के शरीर पर कई बाहरी और आंतरिक चोटें पाई गई
रेसिडेंट डॉक्टर अपनी 36 घंटे की शिफ्ट के दौरान सेमिनार हॉल में आराम करने गई थी। इसी दौरान उसके साथ बलात्कार करने के बाद आरोपी ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पीड़िता के शरीर पर 25 बाहरी और कई अन्य आंतरिक चोटें थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसे दम घोंटकर मारा गया था।
पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष की सवालों के घेरे में
सीबीआई मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष की भूमिका की भी जांच कर रही है। उन्हें शनिवार को लाई-डिटेक्टर टेस्ट से भी गुजरना पड़ा। पिछले हफ्ते, सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता पुलिस से पूछा कि एफआईआर दर्ज करने में उन्हें 12 घंटे से ज्यादा का समय क्यों लगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि संदीप घोष ने बलात्कार और हत्या को आत्महत्या का मामला बताने की कोशिश की। एजेंसी संदीप घोष के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की भी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications