kolkata Case: मर्डर केस, कॉलेज पर हमला, पहले भी की हैवानियत, मनोजीत मिश्रा के दोस्त ने खोले अब उसके पुराने राज
kolkata Law Student Case (Manojit Misra) : साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा का आपराधिक इतिहास अब सामने आने लगा है। उसके पूर्व मित्र तितास मन्ना ने खुलासा किया है कि मनोजीत का व्यवहार लंबे समय से हिंसक, आक्रामक और महिलाओं के प्रति असम्मानजनक रहा है।
मनोजीत मिश्रा, दो अन्य आरोपी और कॉलेज के गार्ड को गिरफ्तार किया गया। मनोजीत मिश्रा पर आरोप है कि उसने 25 जून 2025 को कॉलेज के गार्ड रूम में एक फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ दो अन्य छात्रों की मदद से गैंगरेप किया। मेडिकल जांच में जबरन शारीरिक संबंध, दांत से काटे जाने और नाखूनों से किए गए हमले के निशान मिले हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि गैंगरेप के समय मनोजीत ने पीड़िता से बलात्कार किया और दो अन्य आरोपी पास खड़े होकर देखते रहे।

🔴 मनोजीत मिश्रा के खिलाफ 5 केस दर्ज
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मनोजीत मिश्रा के खिलाफ कम से कम पांच मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, यौन उत्पीड़न और जबरन वसूली शामिल है। उसके अपराधों की श्रृंखला 2013 में शुरू हुई, जब उसी लॉ कॉलेज में पढ़ाई के एक साल बाद ही उसने कथित तौर पर एक साथी छात्र के सीने में चाकू घोंप दिया था। हालांकि इस हमले के बाद एफआईआर दर्ज की गई, मिश्रा तीन साल तक लापता रहा और उसे कभी गिरफ्तार नहीं किया गया। वह 2017 में कॉलेज परिसर में फिर से दिखाई दिया और उसके बाद उस पर तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया। पता चला है कि पुलिस द्वारा जांच के बावजूद वह खुलेआम घूमता रहा।
🔴 कॉलेज कैंपस में हिंसा और डर का माहौल
मनोजीत मिश्रा, जो तृणमूल छात्र परिषद (TMCP) से जुड़ा था, पहले से ही अपने हिंसक रवैये के लिए कुख्यात रहा है। तितास मन्ना ने इंडिया टुडे टीवी को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि साल 2013 में मनोजीत पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज हुआ था। उस पर आरोप था कि उसने एक कैटरिंग कर्मचारी को चाकू मारा और उसकी उंगली काट दी।
इस घटना के बाद वह कॉलेज से गायब हो गया और 2016 में अचानक लौट आया। कहा जाता है कि मामला किसी तरह से 'शांत' कर दिया गया था। लेकिन जब 2017 में वह दोबारा छात्र राजनीति में लौटना चाहता था, तब TMCP के नेताओं ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड के कारण उसे ठुकरा दिया था।
🔴 2017 में कॉलेज पर हमला और सत्ता का दुरुपयोग
तितास के मुताबिक दिसंबर 2017 में मोनोजीत ने लगभग 30-40 समर्थकों के साथ कॉलेज परिसर पर हमला किया। उसने छात्रसंघ के सदस्यों को पीटा और जमकर हंगामा किया। तितास ने कहा, ''इसके बाद भी वह लगातार कॉलेज में अपना दबदबा बनाए रखता रहा, जैसे उसका कॉलेज पर आतंक राज था।''
🔴 महिलाओं को डराकर चुप कराना
तितास मन्ना ने यह भी खुलासा किया कि मनोजीत कई बार महिला छात्रों को परेशान कर चुका था, लेकिन ज्यादातर पीड़िताएं शिकायत दर्ज कराने से डरती थीं। तितास ने कहा, "उसने पहले भी एक महिला छात्रा के साथ इसी तरह की हरकत की थी, लेकिन वह मामला कभी सार्वजनिक नहीं हुआ क्योंकि पीड़िता ने शिकायत नहीं की।''
🔴 छात्र राजनीति से अपराध की दुनिया तक
कॉलेज के सूत्रों के मुताबिक मनोजीत का नाम पहले भी कई बार अनुशासनहीनता और छात्रों को धमकाने के मामलों में सामने आ चुका है। TMCP के वरिष्ठ नेताओं ने भी उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन उसके स्थानीय राजनीतिक संपर्कों के चलते कभी कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।
🔴 कोलकाता पुलिस ने मनोजीत मिश्रा के बारे में क्या बताया?
कोलकाता पुलिस के अधिकारी ने बताया कि बीते कुछ सालों में मनोजीत मिश्रा छात्रों को गलत तरीके से बंधक बनाने और उनसे जबरन वसूली करने, छेड़छाड़ करने और यहां तक कि "शील भंग करने" का आरोप लगाया गया, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
2022 में स्थानीय पुलिस स्टेशन में रैगिंग, यौन उत्पीड़न और धमकियों की औपचारिक शिकायत करने वाले प्रथम वर्ष के छात्र पर भी इसी तरह कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मनोजीत मिश्रा के कॉलेज के एक बैचमेट ने कहा कि वह आदतन अपराधी थे। 2018 में, उनके खिलाफ कालीघाट पुलिस स्टेशन में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया और उसके बाद वो गायब हो गया था।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications