जादवपुर यूनिवर्सिटी कांड : JU के स्टूडेंट डीन का इस्तीफा, 10 सदस्यीय जांच कमेटी के बनाए गए थे चीफ

कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत के मामले में गठित जांच टीम की अगुवाई कर रहे विवि विज्ञान संकाय टीम के डीन ने इंवेस्टिगेशन से खुद के अलग कर लिया है।

जादवपुर यूनिर्सिटी में छात्र की मौत के मामले की जांच के लिए गठित कमेटी के प्रमुख सबिनॉय चक्रवर्ती ने रविवार को जांच से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने अचानक रविवार को पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। साइंस डिपार्टमेंट के डीन के इस कदम के बाद एक बार फिर से कोलकाता की जादवपुर विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में है।

विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के डीन सबिनॉय चक्रवर्ती के जांच समित प्रमुख पद से इस्तीफे के बाद एक बार फिर से सवाल खड़े हो रहे हैं। चक्रवर्ती 10 अगस्त को विश्वविद्यालय के एक नए छात्र की रैगिंग से संबंधित मौत की जांच कर रही जेयू की इंटरनल कमेटी की अगुवाई कर रहे थे। बता दें कि इस कमेटी ने ये बात स्वीकार की है कि नए छात्र की मौत वरिष्ठ छात्रों के एक वर्ग की ओर डाले गे मनोवैज्ञानिक दबाव, रैगिंग और उत्पीड़न का नतीजा थी।

Jadavpur University scandal

कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) में कथित तौर पर रैगिंग और यौन उत्पीड़न से परेशान ग्रेजुएशन के फर्स्ट ईयर स्टूडेंट की मौत के मामले में अब तक पकड़े गए आरोपियों की संख्या 12 हो चुकी हैं। इनमें तीन इस यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र भी हैं। बता दें कि घटना 9 अगस्त की रात की है। जब यूनिवर्सिटी में बंगाली भाषा विभाग का फर्स्ट ईयर स्टूडेंट स्वप्नदीप कुंडू (18) हॉस्टल की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद मौत हो गई थी। लहूलुहान स्टूडेंट को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अगले दिन यानी 10 अगस्त को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिवार ने हॉस्टल के ही छात्रों पर रैगिंग और हत्या का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+