Bengal: कोलकाता केSSKM अस्पताल में लगी आग, बचाव अभियान शुरू
पश्चिम बंगाल के कोलकाला में स्थित SSKM अस्पताल में गुरुवार रात आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। साथ ही अस्पताल से मरीजों को निकाल कर सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जा रहा। वहीं कोलकाता पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सेठ सुखलाल करनानी मेमोरियल अस्पताल (SSKM अस्पताल) में गुरुवार रात को धुंआ निकलता देखा गया, जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। ये आग इमरजेंसी बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर लगी थी। आनन-फानन में दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमरदारों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है।
चश्मदीदों के मुताबिक जिस जगह पर आग लगी है, वहां पर एक्स-रे और स्कैनिंग रूम था। ऐसे में काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। आग की खबर लगते ही लोग घबरा गए थे, जिस वजह लोग इधर-उधर भागने लगे। राहत की बात ये है कि जहां पर आग लगी है, वहां पर कोई मरीज नहीं फंसा है। फिलहाल पुलिस हादसे का पता लगाने की कोशिश कर रही।
सीतापुर के अस्पताल में लगी थी आग
आपको बता दें कि अभी एक दिन पहले यूपी के सीतापुर जिले के अस्पातल में आग लगी थी। हालांकि उससे कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक सदर जिला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में अचानक आग लग गई। जिसके बाद अस्पताल कर्मचारियों ने वहां की बिजली काट दी। इसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन के मुताबिक आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications