Basudeb Acharya: 9 बार सांसद रहे दिग्गज CPIM नेता बासुदेब आचार्य का निधन
Basudeb Acharya passes away: पश्चिम बंगाल की पुरुलिया लोकसभा सीट से 9 बार सांसद बने बासुदेब आचार्य का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। आचार्य लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों के चलते उन्हें अक्सर अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था।
पूर्व सांसद के निधन की जानकारी देते हुए सीपीआई (एम) तेलंगाना राज्य समिति के सदस्य डीजी नरसिम्हा राव ने कहा कि अंतिम क्षणों में आचार्य को सांस लेने की समस्या थी। इसके अलावा वे अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे थे। आचार्य अपने परिवार के साथ हैदराबाद में रह रहे थे। जहां सोमवार दोपहर लगभग एक बजे उनका निधन हो गया।

आचार्य की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके दो बेटियां और एक बेटा है। र्व सांसद आचार्य का पैतृक आवास पुरुलिया में है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगी। उनके पार्थिव शरीर को अब हैदराबाद में पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। वहीं पूर्व सांसद की मौत पर सीपीआई (एम) तेलंगाना राज्य समिति ने आचार्य के निधन पर शोक व्यक्त किया।
पूर्व सांसद सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता थे। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पुलिरुलिय सीट से लगातार 1980 से 2009 तक 9 बार लोकसभा चुनाव जीता और सांसद बने।
पूर्व सांसद बासुदेब रेलवे और कृषि मंत्रालय की संसदीय स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन भी रहे। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों और किसानों के हितों में कदम उठाए। अखिल भारतीय कोल वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में वे कोयला कामगारों के हितों की रक्षा के लिए अवाज उठाई।
उनके निधन पर माकपा के राज्य सचिवमंडल नेउनके निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सीपीआईएम के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव नेदी ने बासुदेब के निधन को पार्टी के लिए भारी क्षति बताया।












Click it and Unblock the Notifications