पश्चिम बंगाल में मनाया जाएगा 'खेला होबे' दिवस, विधानसभा में सीएम ममता बनर्जी ने की घोषणा
कोलकाता, जुलाई 6। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के अंदर 'खेला होबे' दिवस मनाने की घोषणा की है। दरअसल, मंगलवार को ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा है कि राज्य की जनता ने विधानसभा चुनाव में 'खेला होबे' को काफी सराहा है, इसलिए अब बंगाल में हम लोग 'खेला होबे दिवस' मनाना शुरू करेंगे।

बंगाल चुनाव में दिखी थी 'खेला होबे' की धूम
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और टीएमसी के बीच 'खेला होबे' चुनावी जुमले की काफी धूम देखने को मिली थी। ममता बनर्जी ने कई बार मंच से इस चुनावी जुमले को बोला था। इतना ही बीजेपी के भी कई बड़े नेताओं ने मंच से अपने चुनावी भाषण में 'खेला होबे' जुमले का इस्तेमाल किया था।
Recommended Video
ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना
ममता बनर्जी ने विधानसभा में बीजेपी पर जमकर निशाना साथा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अगर चुनाव आयोग बीजेपी की मदद नहीं करता तो वो 30 सीट भी नहीं जीत पाती। साथ ही ममता बनर्जी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर बीजेपी विधायकों के हंगामे को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का भाषण रोकने से पता नहीं ये क्या साबित करना चाहते हैं, भाजपा ने बंगाल पर कब्जा करने के लिए क्या कुछ नहीं किया। उन्होंने एसपी से लेकर डीएम स्तर तक के तबादले कर डाले।












Click it and Unblock the Notifications