West Bengal: जिस मामले की चल रही जांच, उसके कागजों को किया आग के हवाले, आनन-फानन में पहुंची CBI की टीम

पश्चिम बंगाल में जरूरी कागजों को जलाए जाने की खबर के बाद आनन-फानन में मौके पर पहुंची सीबीआई की टीम। सीआरपीएफ की टीम भी सीबीआई के साथ पहुंची है और कागजों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

cbi

पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले के भानगर इलाके में आग लगने की खबर के बाद सीबीआई की टीम एक्टिव हो गई। दरअसल मंगलावर को जब आग लगने की खबर सामने आई तो यह बात सामने आई कि इस आग में इसमे कई ऐसे कागजात जल सकते हैं जिसकी सीबीआई जांच कर रही है।

यही वजह है कि आग लगने की खबर सामने आते ही सीबीआई की टीम मौके पर पहुंची। सीबीआई की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी पहुंचे और इलाके को खाली कराया और यहां सर्च ऑपरेशन चलाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ लोग कागज लेकर आए और इसके बाद उसे यहां फेंक दिया और बाद में देर रात इसमे आग लगा दी। जानकारी के अनुसार ये कागज सरकारी स्टांप, बैंक चेक थे थे। आग को बुझाकर इन कागजों को बचाने की कोशिश की गई।

स्थानीय लोग इस बात के भी कयास लगा रहे थे कि इस पूरी घटना के पीछे कोई राजनीति हो सकती है। वहीं सीबीआई को शक है कि जो कागज जलाए गए हैं, वह सबूतों की मिटाने की कोशिश की गई है, जिसकी सीबीआई जांच कर रही है।

बता दें कि हाल ही में सीबीआई ने टीएमसी के ब्लॉक प्रमुख शाहजहां मोल्ला के ठिकानों पर सर्च किया था, उनके खिलाफ शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में जांच चल रही है। साथ ही सीबीआई की टीम यह जांच भी कर रही है कि क्या जो कागज जलाए गए हैं वह इसी घोटाले से संबंधित थे।

सीबीआई की टीम ने पार्सल लैंड के मालिक को समन किया है, जहां पर आग लगी थी। मालिक की पहचान राकेश रॉय चौधरी के तौर पर हुई है। कैनिंग ईस्ट से टीएमसी विधायक शौकत मोल्ला से भी सीबीआई की टीम ने पूछताछ की है। मोल्ला ने कहा कि हम सभी जानकारी को साझा करेंगे और सीबीआई को जांच में मदद करेंगे, हम बताएंगे आखिर कौन इस घटना के लिए जिम्मेदार है।

वहीं भाजपा आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने कहा कि बंगाल में कुछ गड़बड़ हो रहा है। इनपुट के आधार पर सरकारी दस्तावेजों को एक बंद कंपाउंड में पिछले दो दिनों से जलाया जा रहा है। सीबीआई को कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं, इसमे कैश वाउचर शामिल हैं जो जांच का विषय हैं। कोई बहुत डरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+