West Bengal: बीरभूम की कोयला खदान में भयानक विस्फोट, धमाके की चपेट में आकर 7 की मौत, कई घायल

Birbhum Coal Mine Blast: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां भदुलिया ब्लॉक कोयला खदान में विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। जिस खदान में यह धमाका हुआ, वो बीरभूम जिले के लोकपुर थाना क्षेत्र में स्थित है।

धमाके के बाद खदान में काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। वहीं विस्फोट की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल बचाव और राहत का युद्धस्तर पर जारी है। धमाके की सूचना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया है।

coal mine Blast

कोयला क्रशिंग के दौरान धमाका

धमाके में घायल हुए मजदूरों को फौरन नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस खदान में धमाका हुआ है, उस कोयला खदान कंपनी का नाम गंगारामचक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कोलियरी (GMPL) है। रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका कोयला क्रशिंग के दौरान खदान में हुआ। इस विस्फोट में कंपनी के कई कर्मचारियों के घायल होने की भी जानकारी है।

देखिए विस्फोट के बाद खदान का वीडियो....

अनजाने में हुआ बड़ा धमाका

विस्फोट की चपेट में आकर एक ट्रक पूरी तरह से तहस-नहस हो गया। बताया जा रहा है कि कोयला क्रशिंग के लिए खदान में विस्फोट करते वक्त हादसा अनजाने में हुआ। जैसे ही धमाके की तेज आवाज आई फौरन मौके पर मौजूद कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी वहां से जान बाचकर दौड़ पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+