सुवेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर आरोप, पीएम मोदी की बैठक को करना चाहती थीं हाईजैक
कोलकाता, मई 20: बंगाल भाजपा विधायक और टीएमसी के पूर्व दिग्गज सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि वह पीएम मोदी के साथ की बैठकों का राजनीतिकरण करने में व्यस्त हैं, जबकि वह मुख्यमंत्रियों के साथ पिछली बैठकों में शामिल होने में विफल रहीं। यही नहीं सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि, ममता बनर्जी पीएम मोदी की बैठक को हाईजैक करना चाहती थीं।
Recommended Video

भाजपा विधायक सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि, आज हमारी आदरणीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर प्रशासन के प्रति अपनी पूरी उदासीनता दिखाई है। अपनी शैली के अनुरूप, उन्होंने माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की जिला अधिकारियों के साथ हुई बैठक का राजनीतिकरण किया है, जिसमें कोविड -19 से लड़ने के लिए चर्चा की जा रही थी।
अधिकारी ने कहा कि, सभी को पता है कि, पीएम मोदी ने पिछले कुछ महीनों में मुख्यमंत्रियों के साथ कई बैठकें की हैं, ममता बनर्जी ने कितनी बैठकों में भाग लिया? शून्य! दरअसल हाल ही में ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम-डीएम की बैठक में उन्हें अपमानित किया गया था, जिसमें उन्होंने भाग लिया था। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पीएम-डीएम की मीटिंग को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाईजैक करने की कोशिश की है। खुद तो अपने अधिकारियों के साथ एक भी मीटिंग नहीं कर सकी और दूसरों की मीटिंग को हाईजैक करना चाहती थीं।
उन्होंने कहा कि अब आरोप लगा रही हैं कि उनको बोलने का चांस नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पीएम की मीटिंग में सात जिलों के अधिकारियों ने बात किया जिसमें पांच गैर भाजपा शासित राज्यों छत्तीसगढ़, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान और आंध्र प्रदेश के थे। सहकारी संघवाद सीएम ममता बनर्जी के विपरीत पीएम नरेंद्र मोदी की दृढ़ प्रतिबद्धता है, जो केवल टकराव वाले संघवाद में विश्वास करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications