'...तो क्या बंगाल में लागू होगा शरिया कानून?', TMC विधायक के 'मुस्लिम राष्ट्र' वाले बयान पर BJP ने उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल में एक सख्श द्वारा एक जोड़े पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ममता सरकार पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर है। इस बीच एक सवाल के जवाब में टीएमसी विधायक हमीदुल रहमान ने एक अलग ही राग अलापा है। उन्होंने भारत के मौजूदा कानून की तुलना में मुस्लिम राष्ट्र के कानूनों को बेहतर बताया। ऐसे में बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं।
उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले की घटना की कड़ी निंदा हो रही है। इस बीच सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस के विधायक हमीदुल रहमान ने घटना की बाद मुस्लिम राष्ट्र के कानून को बेहतर बताया। दिनाजपुर में जोड़े के साथ मारपीट की घटना को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ज्यादती गई है।

विधायक हमीदुल रहमान ने कहा, "मुस्लिम राष्ट्र में कुछ नियम, दंड हैं.. ऐसा लगता है कि इस मामले में ज्यादती हुई है। हम इस बारे में स्थानीय लोगों से बात कर रहे हैं।"
भाजपा की बंगाल इकाई ने टीएमसी विधायक के इस बयान की निंदा की। राज्य बीजेपी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि टीएमसी सरकार को विधायक हमीदुल की टिप्पणी के बाद निशाने पर लेते हुए कहा कि क्या अब बंगाल में ममता सरकार शरिया कानून लागू करने जा रही है। पार्टी ने पूछा कि क्या अब राज्य देश के कानून नहीं शरिया से चलाएगा? बीजेपी ने कहा, "क्या टीएमसी ने पश्चिम बंगाल को मुस्लिम राज्य घोषित कर दिया है, जिसमें शरिया शासन लागू होगा?"












Click it and Unblock the Notifications