West bangal: भाजपा मंत्री का दावा- बंगाल में 40-45 टीएमसी विधायक भाजपा के संपर्क में
पश्चिम बंगाल के TMC विधायकों को लेकर भाजपा के मंत्री Nisith Pramanik ने दावा किया है कि टीएमसी के 40 से 45 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं ।उन्होंने कहा पार्टी ये पता लगाएगी कि आने वाले दिनों में क्या किया जा सकता है

पश्चिम बंगाल को लेकर केंद्रीय मंत्री निसिथ प्रामाणिक (Nisith Pramanik) ने सोमवार को बड़ा दावा किया है। निसिथ प्रामाणिक ने दावा किया है कि बंगाल के 40 से 45 तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा उनकी पार्टी यह पता लगाएगी कि आने वाले दिनों में क्या किया जा सकता है।
भाजपा मंत्री का ये बयान पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के सीएम ममता बनर्जी को गिरफ्तार किए जाएगा, के दावे के बाद आया है।
इससे पहले बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गिरफ्तार किया जाएगा और टीएमसी के 40 से ज्यादा नेता उनकी पार्टी के संपर्क में हैं।
ये पहली बार नहीं है जब भाजपा नेता टीएमसी के विधायकों के बगावत करने का दावा कर रहे हैं। जहां बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और 2024 तक उसे हटा दिया जाएगा। टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा था कि उसके विधायक बिक्री के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं फिल्म स्टार और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी कई मौकों पर दावा करते हुए कह चुके हैं कि टीएमसी के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।
गृह मंत्रालय में अमित शाह के डिप्टी निसिथ प्रामाणिक ने कूचबिहार में कहा कि टीएमसी की नींव
बेहद कमजोर" हो गई है और 40-45 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। तृणमूल कांग्रेस का सांगठनिक आधार बेहद कमजोर हो गया है। यह रेत की तरह है और ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगा। हम इसे अच्छी तरह समझते हैं और बंगाल इसे अच्छी तरह समझता है। 40 से 45 विधायक हमारे संपर्क में हैं। हम सोचेंगे कि आने वाले दिनों में क्या किया जा सकता है।
-
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
T-तुष्टिकरण, M-माफिया राज! CM योगी ने बंगाल रैली में बताया TMC का असली मतलब, गुंडों को दी सीधी चेतावनी! -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश












Click it and Unblock the Notifications