बंगाल बीजेपी ने दो वरिष्ठ नेताओं को किया सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

नई दिल्ली, 24 जनवरी: बंगाल बीजेपी में आंतरिक कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश हाईकमान ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए दो वरिष्ठ नेताओं रितेश तिवारी और जयप्रकाश मजूमदार को पार्टी से सस्पेंड कर दिया। मजूमदार पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं। इन दोनों नेताओं के ऊपर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है।

BJP

Recommended Video

    BJP vs Shivsena:Devendra Fadnavis का Uddhav Thackrey पर पलटवार, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल बीजेपी सांसद शांतनु ठाकुर इन दिनों राज्य इकाई से नाखुश हैं। हाल ही में उन्होंने एक निजी बैठक बुलाई थी। जिसमें कुछ बीजेपी विधायक शामिल हुए। आरोप है कि जयप्रकाश मजूमदार और रितेश तिवारी भी उस बैठक में गए थे। इसके लिए पार्टी ने दोनों नेताओं को रविवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। उसके एक दिन बाद दोनों को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया।

    पिकनिक के नाम पर हुई थी बैठक
    बीजेपी हाईकमान ने हाल ही में बंगाल में प्रदेश और जिला इकाई में फेरबदल किया था। जिसके बाद से कई सांसद, विधायक और नेता नाराज हैं। कुछ ने तो बगावती तेवर दिखाते हुए पार्टी का व्हाट्सएप ग्रुप तक छोड़ दिया। उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव के बाद सभी नाराज नेताओं ने रविवार को गोबरडांगा में पिकनिक का आयोजन किया। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री शांतनु ठाकुर, विधायक सुब्रत ठाकुर, देवदास मंडल समेत कई नेता शामिल हुए थे।

    पार्टी ने भी दिया संदेश
    बीजेपी बगावत को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं दिख रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल में कई बीजेपी नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं। अब दो वरिष्ठ नेताओं को सस्पेंड कर पार्टी ने साफ संदेश दे दिया है कि पार्टी विरोधी सुर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाल ही के कुछ दिनों में कई नेताओं ने पार्टी छोड़ी भी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+