आसनसोल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी का कंबल वितरण कार्यक्रम में मची भगदड़, 3 की मौत और 5 घायल
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें भगदड़ मच गई और तीन की मौत हो गई और पांच लोगों के घायल होने की सूचना है।

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा नेता शुभुेंदु अधिकारी के एक कार्यक्रम के बाद आयोजित किए गए कंबल वितरण कार्यक्रम में भगड़द मच गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए है। बंगाल पुलिस ने दावा किया है कि बिना अनुमति के पश्चिम बंगाल के आसनसोल में ये कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए।
अधिक भीड़ जुटने पर मची भगदड़
आसनसोल सीपी एसके नीलकांतम ने बताया हम मामले की जांच करेंगे और कार्रवाई करेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने ये कंबल वितरण कार्यक्रम आयेाजित किया था जिसमें संख्या से अधिक भीड़ जुट गई ओर भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने में 3 लोगों की मौत हो गई।
आसनसोल के पूर्व मेयर और बीजेपी नेता ने करवाया था ये कार्यक्रम
ये कंबल वितरण कार्यक्रम दक्षिणी बर्धमान के आसनसोल में बुधवार शाम को आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन आसनसोल के पूर्व मेयर और बीजेपी नेता जितेंद्र तिवारी ने करवाया था। जिसमें भाजपा नेता शुभेन्दु अधिकारी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे।
कंबल लेने के लिए मंच पर चढ़ गए थे लोग
पुलिस के अनुसार कार्यक्रम में ये भगदड़ उस समय हुई जब कंबल बंटने लगे तो लोग कंबल लेने के लिए मंच पर दौड़े और भगदड़ मच गई और फिर एक दूसरे के ऊपर लोग गिर गए।
अधिकारी के कार्यक्रम से जाने के बाद कंबल वितरण किया गया
पुलिस ने बताया कि राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस कंबल वितरण शुरू होने से पहले लोगों को संबोधित किया था जब वो कार्यक्रम से चल गए उसके बाद जरूरत मंद लोगों में ये कंबल वितरण शुरू हुआ जैसे ही कंबल बंटना शुरू हुआ लोग उसे पाने के लिए दौड़े और भगदड़ मच गई जिसमें कई लोग धायल हो गए।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिन तीन लोगों की मौत हुई है वो तीनों महिलाएं थी और कंबल लेने के लिए आई थीं ।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा मेरे जाते ही पुलिस प्रबंधन भी हट गया था
वहीं इस घटना पर शुभेंदु अधिकारी ने दुख जताते हुए देर रात ट्टीट किया और कहा जब तक मैं वहां था भीड़ को नियत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस थी लेकिन मैं जब वहां से लौटा तो कुछ ही घंटे बाद पता चला कि हादसा हुआ जिममें तीन लोगों की मौत हो गई। शुभेंदु ने लिखा कि मेरे जाने के बाद लोगों ने बताया कि वहां से पुलिस चली गई थी यहां तक सिविक वांलेन्टियर भी वहां से चले गए थे।
शुभेंदु ने कहा जब तक मैं वहां पर था तब तक सबकुछ ठीक था
शुभेंदु ने कहा जब तक मैं वहां पर था तब तक सबकुछ ठीक था मेरे वहां से जो ही पुलिस वहां से चली गई। जब तक मैं वहां था पुलिस का प्रबंधन संतोषजनक था। भीड़ की संख्या को देखते हुए उसे नियंत्रित करने के लिए और यातायात नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा मेरे वहां से वापस लौटने के तीन घंटे बाद पता चला कि उक्त कार्यक्रम में तीन लाेगों की मौत हो गई है। जब इस घटना के बारे में मुझे पता चला तो मुझे लोगों ने बताया कि मेरे वहां से निकलते ही पुलिस वहां से चली गई थी इसके अलावा सिविक वॉलेंटियर भी चले गए थे।
WB | 3 died and 5 injured in stampede in Asansol
— ANI (@ANI) December 14, 2022
A blanket distribution program was arranged without seeking police permission, during which a stampede situation happened. 3 people died in it & 5 were injured. We'll investigate the matter & take action:SK Neelakantam, Asansol CP pic.twitter.com/jzujGfnWoK
My statement on the Asansol Tragedy: pic.twitter.com/edROyGqpli
— Suvendu Adhikari • শুভেন্দু অধিকারী (@SuvenduWB) December 14, 2022












Click it and Unblock the Notifications